Famous Shiva Temple: सावन में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में घूमने का बनाएं प्लान, होगी मनोकामनाओं की पूर्ति

सावन में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में घूमने का बनाएं प्लान, होगी मनोकामनाओं की पूर्ति
X
सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो भगवान शिव के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Sawan 2025: सावन का महीना चल रहा हैं जो भगवान शिव के पावन महीने में से एक होता हैं। कहते है कि, शिवभक्त अगर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते है उसकी पूरी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो भगवान शिव के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। कहते हैं कि, शिवधाम यात्रा करते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं आपका जीवन साकार होता है।

भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के करें दर्शन

सावन के महीने में भगवान शिव के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में परिवार के साथ जा सकते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

सावन के महीने में आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। यह भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। सावन में इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु के साथ पहुंच सकते हैं। कहा जाता है कि यहां मृत्यु से मुक्ति मिलती है और स्वयं भगवान शिव मोक्ष प्रदान करते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर

भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। सबसे खास बात ये मंदिर एक है जो दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां हर रोज ही भस्म आरती होती है, जो सावन के महीने में और भी स्पेशल तरीके से मनाई जाती है, जिसमें हजारों शिवभक्त शामिल होते हैं।

बैद्यनाथ धाम के करें दर्शन

भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में से आप झारखंड राज्य के देवघर जिले में स्थित बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।कहा जाता है कि यहां लंका नरेश रावण ने शक्तिशाली ज्योतिर्लिंग स्थापित किया था, जो 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है। सावन के महीने में आप यहां कांवर यात्री जल चढ़ाने आते हैं, ऐसे में यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर

सावन के महीने में आप महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर भी भगवान शिव के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होता हैं। यहां भगवान शिव के तीन मुखों का एक विशेष लिंग स्थापित है, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों को दर्शाता है।लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और स्नान करने के लिए आते हैं। सावन के महीने में इस मंदिर के दर्शन कर सकते है।

केदारनाथ मंदिर

भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में आप केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम पंच केदारों में सबसे प्रमुख है. हिमालय की गोद में बसा ये मंदिर धार्मिक आस्था के साथ ही अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां पहुंचने के रास्ते खतरनाक है लेकिन यहां आकर सुकून मिलता हैं।

Tags

Next Story