Travel Tips: जून में घूमने का कर रहे है प्लान, तो देवप्रयाग की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, शानदार रहेगा एक्सपीरियंस

जून में घूमने का कर रहे है प्लान, तो देवप्रयाग की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, शानदार रहेगा एक्सपीरियंस
X
देवप्रयाग में आप पवित्र संगम पर बैठकर आप सुकूनता का अनुभव कर सकते हैं तो वहीं पर यहां पर कुछ जगहें ऐसी भी है जहां पर आपको घूमने आने के बाद काफी मजा आएगा।

Travel Tips: इन दिनों वेकेशन का महीना चल रहा है जहां पर हर कोई किसी ना किसी जगह पर घूमने का प्लान जरूर करते है। उत्तराखंड, सबसे खास और खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर देवप्रयाग, देवनगरी होने के साथ ही बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से भी एक है। यहां पर अलकनंदा और भागीरथी नदियां मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। इसे “पंच प्रयाग” में से एक माना जाता है। देवप्रयाग में आप पवित्र संगम पर बैठकर आप सुकूनता का अनुभव कर सकते हैं तो वहीं पर यहां पर कुछ जगहें ऐसी भी है जहां पर आपको घूमने आने के बाद काफी मजा आएगा। यहां आपको कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका भी मिल सकता है।

इन जगहों पर घूमने का करें प्लान

आप यहां पर बताई जा रही कुछ जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते है जो आपको काफी पसंद आएगी।

श्रीनगर

यह जगह आप कश्मीर की सोच रहे है तो बिल्कुल गलत है। दरअसल यह जगह देवप्रयाग से लगभग 36 किमी की दूरी पर है। उत्तराखंड में स्थित इस जगह का नाता अलकनंदा नदी से है। यहां पर आप भगवान शिव को समर्पित कमलेश्वर महादेव और किलकिलेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां पर इसके अलावा गोला बाजार से शॉपिंग कर सकते हैं।

पौड़ी

आप यहां पर देवप्रयाग में पौड़ी में घूमने का प्लान कर सकते है। यह देवप्रयाग से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जगह है जो शांत वातावरण में आपको शानदार सुकून देती है। आप सतपुली शहद जा सकते हैं। यह जगह आप पौड़ी और कोटद्वार को जोड़ने वाली सड़क के बीच पड़ता है। इसके अलावा आसपास में स्थित तारा कुंड झील,चौखम्बा व्यू पॉइंट और गगवाड़स्युं घाटी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

शिवपुरी

आप यहां पर घूमने का प्लान कर रहे है तो, देवप्रयाग से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जगह पर एक्सप्लोर कर सकते है। इस जगह पर एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां पर आप रिवर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, बंजी जम्पिंग, स्काइसाइकिल और शिवपुरी में कैंपिंग कर सकते है।

Tags

Next Story