World Liver Day 2025: विश्व लिवर दिवस आज, जानिए इसे मानने का उद्देश्य और इस साल की थीम

विश्व लिवर दिवस आज, जानिए इसे मानने का उद्देश्य और इस साल की थीम
X

आज 19 अप्रैल का दिन है। हर साल आज यानी 19 अप्रैल के दिन विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है और हमारे पाचन में इसकी अहम भूमिका होती है। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने शरीर के अंगों में लिवर का खासतौर से ख्याल रखें। लिवर हमारे शरीर से विषैले पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालता है। विश्व लिवर डे मनाने का उद्देश्य बस ल‍िवर की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक करना है।

क्या है इस साल विश्व लिवर दिवस की थीम?

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय अंग होता है। यह केवल खून को साफ नहीं करता बल्कि हार्मोन प्रोड्यूस करने के साथ - साथ एनर्जी स्टोर करने का भी काम करता है। हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। इस साल व‍िश्‍व लिवर दिवस 2025 की थीम "भोजन ही दवा है (Food is Medicine)" है।

विश्व लिवर दिवस का इतिहास

विश्व लिवर दिवस को साल 1996 में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर ने की थी। इसी के बाद से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाने लगा।

ये चीजें लिवर को करती हैं ख़राब

  • शरीर में जाने वाली दवाएं, जड़ी-बूटियां और सप्लीमेंट को तोड़ने का काम करता है। हालांकि इन चीजों का अधिक सेवन धीमी गति से लिवर को नुकसान पहुंचाता है।
  • नींद की कमी भी हमारे लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि इंसान के खराब नींद लीवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बन सकती है इसलिए डॉक्टर्स लोगों को दिन में करीब आठ घंटे सोने की सलाह देते हैं।
  • शराब या सिगरेट की बुरी आदत भी आपका लीवर डैमेज कर सकते हैं दरअसल ऐल्कोहल और तंबाकू लीवर की टॉक्सिंस बाहर निकालने क्षमता को प्रभावित करता है एक हालिया स्टडी के मुताबिक रोजाना तीन गिलास शराब पीने वालों में लिवर कैंसर होने की।

Tags

Next Story