US Attack Iran: इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिकी की एंट्री, तीन परमाणु ठिकानों पर किया हमला

इजराइल और ईरान के युध्द में सुपर पावर अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। साथ ही इन हमलों की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इसे सफल हवाई हमला बताया है। इस हमले में मुख्य रूप से फोर्डो का निशाना बनाया था।
ट्रंप ने दी हमले की जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस हमले की जानकारी दी और लिखा- "हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"
इजराइल ने अमेरिका का जताया आभार
इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि, "अमेरिका वास्तव में बेजोड़ रहा है। इसने वह किया है जो धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सकता। इतिहास दर्ज करेगा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन, दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों को नकारने के लिए काम किया..." यह कहना है इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का, जब ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया।"
उन्होंने कहा, "बधाई हो, राष्ट्रपति ट्रम्प। संयुक्त राज्य अमेरिका की भयानक और न्यायपूर्ण शक्ति के साथ ईरान की परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा।"
भारत चला रहा ऑपरेशन सिंधु
भारत ईरान के युध्द प्रभावित क्षेत्र मशहद से भारतीय छात्रों को बाहर लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु चला रहा है। ईरान से कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। आज यानी रविवार को फिर दो उड़ाने ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान जा सकती हैं।
