आज का मौसम: मौसम ने बदली करवट, कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

मौसम ने बदली करवट, कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार
X

Weather Forecast Today: भीषण गर्मी के बीच देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में आधे से ज्यादा राज्यों में आंधी बारिश के कारण मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग की माने तो केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में आंधी बारिश के आसार देखने को मिलेंगे। आने वाले चार पांच दिनों तक मौसम का यही रूप देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज देश भर में मौसम कैसा रहेगा?

इन राज्यों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग की माने तो 7 मई तक उत्तर पश्चिम राज्यों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 5 से 8 मई के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ भारी बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 4 दिनों के अंदर एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित होने से मौसम फिलहाल गर्मी से राहत देने वाला ही बने रहने का अनुमान है।

राजस्थान के लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजस्थान जो कि देश का सबसे गर्म राज्य माना जाता है। यहां के लोगों को सूर्य की तपस देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण तापमान तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है। कई जिलों में 2 मिमी तक वर्षा हुई है।

मध्य प्रदेश में गिरी बिजली, 38 बकरियों की मौत

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में बिजली गिरी, जिसके कारण 38 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर 38 बकरियों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में आंधी बारिश के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।


Tags

Next Story