आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 28 April 2025: 28 अप्रैल को सोमवार का दिन है। आइए आपको बताते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
28 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मेष राशि वालों का धन संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बचत के लिए आपको योजना बनाना होगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी सोमवार 28 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करेंगे तो फायदा होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को धन उधार ले सकते हैं। परिवार में किसी एक सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
28 अप्रैल सोमवार का दिन मिथुन जातक के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी। संतान के करियर में यदि समस्या आ रही थी, तो दूर होगी। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज यानी सोमवार 28 अप्रैल के दिन कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है आपके काम को देखकर बॉस तारीफ करेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से गिफ्ट मिलने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वालों को आज यानी सोमवार 28 अप्रैल के दिन पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नव दंपत्ति का दिन बढ़िया गुजरेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। गृहस्त जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। माता-पिता से बातचीत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
28 अप्रैल यानी सोमवार के दिन कन्या राशि वालों का भाग्य काफी अच्छा है। दीर्घकालीन योजनाओं में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी काम के लिए अपने मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है।
तुला राशि(Libra)
सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिन्हें आज यानी सोमवार के दिन बेहद सूझबूझ के साथ निर्णय लेना होगा। परिजनों को आपके साथ की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से कोई वादा किया था तो उसे पूरा करने का सही समय है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक जातक का आज यानी 28 अप्रैल का दिन व्यापार व्यवसाय के मामले में अच्छा रहेगा। परिस्थितियों के अनुसार डालना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कोई भूमि या फिर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज का दिन मिलजुला रहेगा। नियमों और नीतियों से चलने पर फायदा होगा। किसी पर भरोसा किया तो आपका भरोसा टूट सकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है किसी तीसरे के कारण विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
28 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मकर राशि वालों के लिए मिश्रित रूप से फलदाई रहेगा। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेना चाहिए। संतान के कैरियर संबंधित समस्या समाप्त होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नवीन योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 28 अप्रैल सोमवार के दिन कुंभ राशि वालों जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। सुख सुविधाओं में अत्यधिक धन खर्च पर रोक लगाएं। मित्रों के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। किसी वजह से जीवनसाथी नाराज होगी या होंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज यानी 28 अप्रैल सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। खून के रिश्तों में किसी वजह से दरार आ सकती है। मन परेशान रहेगा। धैर्य और अनुशासन के साथ कार्य करेंगे तो लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
