आज का राशिफल: मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
X

Horoscope 21 April 2025: 21 अप्रैल को सोमवार का दिन है। भगवान शिव की कृपा से मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

21 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए उलझनों से भरा रहेगा। ऑफिस में कामों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिससे मन परेशान रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को निराशा हाथ लगेगी। आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी मामला जो कोर्ट में चल रहा था उसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीति में काम कर रहे युवाओं को कोई बड़ा पद मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी सोमवार 21 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कमजोर रहेगा। सेहत को लेकर अनदेखी से बचना होगा। पार्टनरशिप में काम शुरू करेंगे तो समस्या हो सकती है। किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा। किसी काम को लेकर यात्रा में जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

21 अप्रैल सोमवार का दिन मिथुन जातक के लोगों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मन में चल रही परेशानियों को लेकर वरिष्ठजनों से बात कर सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

भगवान शिव की कृपा से आज यानी सोमवार 21 अप्रैल का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोग आपका मान सम्मान करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धन संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज दूर होगी। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह जातक की तो आज यानी सोमवार 21 अप्रैल के दिन इन्हें अचानक धन लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

21 अप्रैल यानी सोमवार का दिन कन्या राशि वालों का उलझनों से भरा रहेगा। मानसिक उथल पुथल की वजह से निर्णय लेने में समस्या आएगी। आपसी कहासुनी के कारण परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी निजी जानकारी छिपाकर रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक का आज यानी 21 अप्रैल के दिन आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। किसी से कहा सुनी न करें। दोस्तों की सलाह मानकर निवेश करेंगे तो नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के संयोग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने मन की बात जीवनसाथी से बताने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। बेवजह परेशान रहने से बचना होगा। सेहत में गिरावट आएगी। टीम वर्क में काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

21 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मकर राशि वालों का उलझनों से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपना काम बदलने का मौका मिलेगा। जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। किसी बात को लेकर प्रेमी नाराज हो सकते है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 21 अप्रैल सोमवार के दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय बाद रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी शारीरिक समस्या के कारण परेशान थे तो अब उससे छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठजनों की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आज यानी 21 अप्रैल सोमवार के दिन कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बड़ा उपहार मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों का कार्यभार बढ़ेगा। लव लाइफ जी रहे लोग किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ गया था तो वह अब सही होगा।

Tags

Next Story