Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

आत्महत्या में मदद करने वाले सनकी 'ट्विटर किलर' की कहानी का The End...

आत्महत्या में मदद करने वाले सनकी 'ट्विटर किलर' की कहानी का The End...


आत्महत्या में मदद करने वाले सनकी ट्विटर किलर की कहानी का the end

Twitter Killer Story : साल 2017 में पुलिस एक लड़की के आत्महत्या के केस की जांच कर रही थी। जांच जैसे - जैसे आगे बढ़ी कई चौंकाने वाले तथ्य पुलिस के सामने आए। खुलासा हुआ एक ऐसे हत्याकांड का जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। एक आत्महत्या के मामले ने 8 महिलाओं और एक पुरुष की बेरहमी से की गई हत्या का राज खोल दिया। तब पता चला कि, इन निर्मम हत्याओं के पीछे कोई और नहीं बल्कि 'ट्विटर किलर' है।

जापान ने आज यानी 27 जून को "ट्विटर किलर" कहे जाने वाले एक हत्यारे को फांसी दे दी है। हत्यारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर मिलीं 8 लड़कियों और एक लड़के की हत्या की और उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। साल 2022 के बाद से जापान में पहली बार किसी व्यक्ति को फांसी की सजा दी गई है। हत्यारे की उम्र 34 साल थी और नाम ताकाहिरो शिराइशी था।

एक साल के अंदर 9 हत्याएं :

ताकाहिरो शिराइशी या ट्विटर किलर ने जिनकी जान ली वो सभी यंग थे। उनकी उम्र 15 से 26 साल के बीच थी। खास बात यह है कि, उसने ये सभी 9 हत्याएं एक साल के अंदर, 2017 में ही की थीं और वो पकड़ा भी उसी साल गया।

मरने में मदद करने का दावा :

ताकाहिरो शिराइशी ने ट्विटर के उन ट्विटर यूजर्स को निशाना बनाया था जिन्होंने अपनी जान लेने (सुसाइड करने) के बारे में पोस्ट किया था। वो उनको बताता था कि, वह उनकी मरने की योजनाओं में मदद कर सकता है, या उनके साथ मर भी सकता है।

अपार्टमेंट में बुलाया और उनकी हत्या कर दी :

उसने 15 से 26 साल की लड़कियों को टोक्यो के पास अपने अपार्टमेंट में बुलाया और उनकी हत्या की। हत्या के बाद शिराइशी ने उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

पीड़ितों को पीटा गया, गला घोंटा गया :

न्याय मंत्री केसुके सुजुकी ने समाचार एजेंसी AFP के हवाले से कहा, "नौ पीड़ितों को पीटा गया, गला घोंटा गया, मारा गया, लूटा गया और फिर उनके शरीर के कुछ हिस्सों को बक्सों में छिपाकर क्षत-विक्षत कर दिया गया और कुछ हिस्सों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।"

कंटेनरों में क्षत-विक्षत मानव अवशेष :

दरअसल, शिराशी सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने वाले पीड़ितों को चुनता था] और उन्हें मरने में मदद करने की पेशकश करता था। मृतकों के शरीर के टुकड़े करने के बाद वह उसके कुछ हिस्सों को अपने अपार्टमेंट के अंदर कूलर में भी छिपा देता था। कूलर के अलावा कुछ अन्य कंटेनरों में भी क्षत-विक्षत अवशेष पाए गए, जिनमें से कुछ का मांस खुरच कर निकाला गया था, साथ ही मानव सिर और हड्डियां भी थीं।

"हैंगमैन" नाम से था हैंडल :

साल 2017 में 23 वर्षीय एक महिला के लापता होने के बाद पुलिस शिराशी तक पहुंची। महिला ने खुद को मारने की इच्छा के बारे में ट्वीट किया था। पुलिस जब शिराशी तक पहुंची तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। शिराशी, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर "हैंगमैन" नाम के हैंडल का उपयोग करता था।

यौन और वित्तीय इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए हत्या :

जापान के न्याय मंत्री ने कहा कि, शिराशी ने "अपनी यौन और वित्तीय इच्छाओं को संतुष्ट करने के स्वार्थी कारण" से अपराध किए। शिराशी के वकील उसकी फांसी के खिलाफ थे, उनका तर्क था कि, पीड़ितों ने मरने के लिए सहमति दी थी।

2008 में टोक्यो के अकिहाबारा में हुए हमले के लिए 2022 में तोमोहिरो काटो नामक एक व्यक्ति को फांसी दी गई थी। काटो ने चाकू घोंपने से पहले एक किराए के दो टन के ट्रक को भीड़ में घुसा दिया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे। 

Related to this topic: