Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की हुई कटौती, जानिए आम आदमी को कितना होगा फायदा?

रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की हुई कटौती, जानिए आम आदमी को कितना होगा फायदा?


रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की हुई कटौती जानिए आम आदमी को कितना होगा फायदा

मिडिल क्लास लोगों के बड़ी खबर है, भारतीय रिजर्व बैंक ने की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में बैंक रेपो रेट को कम करने का फैसला लिया गया। इससे आम आदमी के लिए लोन में ब्याज की दर कम हो सकती है। बता दें इससे पहले फरवरी के महीने में भी रेपो रेट कम किया गया था। तब रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6 प्रतिशत पर लाया गया था। अब रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की और कटौती की गई है। जिसके बाद वर्तमान में रेपो रेट 5.50 हो गया है।

कितना कम किया गया रेपो रेट?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "MPC ने तरलता समायोजन सुविधा (LAF) के तहत नीतिगत रेपो दर को 50 बेसिस पॉइंट से घटाकर 5.5% करने का फैसला किया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (STF) दर 5.25% पर समायोजित हो जाएगी। सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 5.75% पर समायोजित हो जाएगी।”

कितनी रहेगी GDP?

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​ने आगे कहा कि, "इस वर्ष यानी 2025-2026 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है, जो हमारे पहले के पूर्वानुमान के अनुसार जारी रहेगी। जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.4% रहेगी। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।"

रेपो रेट कम होने से आम आदमी पर क्या होगा असर?

रेपो रेट कम होने का असर आम आदमी पर होगा ख़ासतौर पर उन लोगों को इससे फायदा होगा जिन्होंने लोन ले रखा है या जिनकी EMI चल रही है। दरअसल, रेपो रेट कम होने से बैंक इंटरेस्ट कम कर सकते हैं हालांकि यह बैंक के ऊपर निर्भर करता है। आम आदमी को होम लोन, पसर्नल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है।

Related to this topic: