MP Global Investors Summit LIVE: भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में MP का होगा विशेष योगदान- गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Amit Shah in MP Global Investors Summit 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में इसका उद्घाटन किया। आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का समापन होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एमपी हमारे देश की भव्य विरासत है। 2027 हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसमें मध्य प्रदेश का अहम योगदान होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब तक सरकार के पास 30 लाख 77000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आ चुके हैं। समिट में 5000 से अधिक बी-टू-जी और 600 से अधिक b2b कार्यक्रम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि 1 साल के अंदर तीनों कानून पूरी तरह से लागू कर दिए जाएंगे।
Live Updates
- 25 Feb 2025 11:32 AM IST
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे मानव संग्रहालय
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए मानव संग्रहालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया है।

- 25 Feb 2025 9:38 AM IST
पहले दिन 22 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव
पहले दिन 22 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के पहले दिन सोमवार को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। इससे प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार मिलेंगे।
- 25 Feb 2025 9:34 AM IST
GIS समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, GIS के समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, के.आर नायडू गजेंद्र सिंह शेखावत भी भोपाल पहुंचेंगे। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी के विलय का एग्रीमेंट होगा, जिसमें 1500 करोड़ का निवेश होगा। दुग्ध उत्पादन में क्षमता बढ़ाने के लिए भी एग्रीमेंट किया जा रहा है जो, 5 साल के लिए होगा।
- 25 Feb 2025 9:14 AM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनिट टू मिनिट दौरा कार्यक्रम
अमित शाह शाम 4:20 से 04:30 तक एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का दौरा करेंगे।
इसके बाद 4:30 बजे समापन सत्र के लिए हॉल में पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव, अमित शाह का स्वागत करेंगे।
4:32 से 4:37 तकः मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा वे फॉरवर्ड किया जाएगा।
4:37 से 4:40 तकः "मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं" पर वीडियो प्रसारण।
इसके बाद 4:40 से 5:00 तक प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का समापन संबोधन ।
5:15 से 5:55 तक: अमित शाह का संबोधन।
6:00 से 6:30 तक: मीडिया ब्रीफिंग।
- 25 Feb 2025 9:08 AM IST
GIS के समापन में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज भोपाल आएंगे। इस दौरान वें GIS के समापन सत्र में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, GIS का समापन सत्र शाम 4 बजे होगा। आज भी कई MoU साइन होंगे।
