Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

ईरान ने किया इजराइल पर पलटवार, तेल अवील के पास दागीं कई मिसाइलें

ईरान ने किया इजराइल पर पलटवार, तेल अवील के पास दागीं कई मिसाइलें

ईरान ने शुक्रवार रात ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन के तहत इजराइल पर मिसाइलों की बारिश कर दी। करीब 150 ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल पर गिराई।


ईरान ने किया इजराइल पर पलटवार तेल अवील के पास दागीं कई मिसाइलें

इजराइल ने गुरुवार देर रात ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया, जिसके तहत राजधानी तेहरान में विस्फोट किया गया था। इसके अलावा ईरानी आर्मी के ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर भी हमला कर दिया गया है। अब शुक्रवार की रात ईरान ने इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने शुक्रवार रात तेल अवीव के आसपास कई जगहों पर मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ईरान ने इसे ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ नाम दिया है।

राजधानी तेल अवीव में गिरी कई मिसाइलें

ईरान ने शुक्रवार रात ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन के तहत इजराइल पर मिसाइलों की बारिश कर दी। करीब 150 ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल पर गिराई। जिसमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी। बताया जा रहा है कि इस हमले से इजराइल में एक महिला की मौत हुई है जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि ईरान ने इजराइल के रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया था।

रातभर आसमान से बरसे आग के गोले

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इजराइल और ईरान के बीच युध्द तेज हो गया है, दोनों ने आर - पार का मन बना लिया है। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में कई बार हमला किया तो वहीं, ईरान ने भी इजराइल की राजधानी तेल अवीव में कई मिसाइलें दागीं।

शुक्रवार सुबह ईरान पर दिखा था तबाही का मंजर

इजराइल ने गुरूवार रात और शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया था। Operation Rising Lion नामक सैन्य अभियान चलाकर इजारयल ने ईरान पर 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई सैन्य ठिकाने भी शामिल थे। इजराइल के इस हमले में अब तक ईरान में 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी जैसे कई प्रमुख लोगों के मारे जाने की सूचना है।

पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से की थी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी, जिसमें लिखा था, "इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे उभरते हालात की जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया।"

Related to this topic: