India Big Weapons Against Pakistan: भारत के ये 5 खतरनाक हथियार, जिनके आगे बेबस हुआ पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली से हवा में ही नष्ट कर दिया जा रहा है। भारत के पांच ऐसे हथियार हैं जो पाकिस्तन को तबाह किए हुए हैं, आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
S-400
भारत का का सुदर्शन चक्र कहे जाने वाले S-400 को रूस ने निर्मित किया था। भारत ने साल 2018 में 5.43 बिलियन डॉलर में पांच स्क्वाड्रन खरीदे थे। ये 400 से 600 किमी की रेंज में काम करता है और एक साथ कई लक्ष्यों को नष्ट कर देता है। इसी हथियार से लाहौर में पाकिस्तान की HQ-9 प्रणाली को भी निष्प्रभावी किया गया था।
बराक -8
भारत और इजरायल ने इसे संयुक्त रूप से विकसित किया था। यह मध्यम दूरी की सतह से हवा मिसाइल प्रणाली है। यह वायु सेना, नौसेना और सेना तीनों में तैनात है। इसने पंजाब और जम्मू कश्मीर जैसे खतरनाक स्थलों में क्रूज मिसाइलों को नष्ट किया।
आकाश
आकाश भारत की स्वदेशी मध्यम दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है, जिसे DRDO ने विकसित किया है। इसकी रेंज 25 से 30 किलोमीटर है। यही नहीं आकाश की सटीकता 90 फीसदी बताई जाती है। पाकिस्तानी JF-17 को हवा में इसी मिसाइल ने मार गिराया था।
हार्पी ड्रोन
यह ड्रोन 1000 किमी की रेंज तक काम करता है। यही नहीं यह 32 किलो विस्फोटक लादकर 185 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है। यह दिन रात सर्दी गर्मी किसी भी मौसम में काम करता है। इससे भारत ने पाकिस्तन की कम से कम 5 लड़ाकू विमान और 50 से ज्यादा ड्रोन को तबाह कर दिया।
एंटी ड्रोन तकनीक
इन चार हथियारों के अलावा भारतीय सेना के लिए DRDO की एंटी-ड्रोन तकनीकें सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रही हैं। जिनमें प्रमुख रूप से D4 काउंटर-ड्रोन सिस्टम और मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम (MPCDS) शामिल हैं।