Hariyali Teej 2025: आज है हरियाली तीज, व्रत के दौरान गलती से भी हो गई ये भूल तो नहीं मिलेगा शुभ फल

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। हरियाली तीज का व्रत महिलाएं पूरे विधि विधान के साथ रखती हैं।
इस साल आज यानी 27 जुलाई को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कई बार अज्ञानता के कारण पूजा के विधि विधान का नियम टूट जाता है जिस कारण से व्रत का मिलने वाला फल कम होता ही है साथ में घर में संकट और अनहोनी की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में जानते हैं पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
कब है हरियाली तीज?
इस साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू हो गई है जो कि आज यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई दिन रविवार को मनाई जा रही है।
निर्जला और निराहार व्रत रखें
अगर आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस व्रत में पानी और खाना दोनों नहीं लिया जाता। यह पूरी तरह निर्जला और उपवास वाला व्रत होता है। इस दिन ना तो भोजन का ग्रहण किया जाता है और नहीं पानी पिया जाता है।
नुकीली चीजों से करें परहेज
कहा जाता है कि इस दिन नुकीली वस्तुओं का प्रयोग ना करें। सुई-कैंची जैसी चीजों का उपयोग न करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बाधित होती है।
इन वस्तुओं को भूलकर भी न छुएं
व्रत के दौरान कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनको छूने से बचना चाहिए, इनमें अंडा, मांस, मछली शराब, चमड़े आदि शामिल हैं। कहते हैं इन वस्तुओं को छूने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
काली चूड़ी का प्रयोग वर्जित
अक्सर देखा गया है कि बहुत सारी महिलाएं आधुनिकता के दौर में रंगों का परहेज नहीं करती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस मौके पर काली चूड़ी पहनना अशुभ माना गया है। हरे रंग की चूड़ियों का ही प्रयोग करें जिससे परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है।
