Budget 2025 Live Updates: टैक्स में राहत, 'धनधान्य योजना' लॉन्च, जानें बजट 2025 से किन्हें हुआ सबसे ज्यादा फायदा…

Budget 2025 Live Updates
Budget 2025 Live Updates : नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट 2025 पेश किया, जो उनके कार्यकाल का लगातार आठवां बजट है। इस बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, खासतौर पर टैक्स छूट और रियायतों के रूप में।
सरकार ने आम जनता की खर्च क्षमता बढ़ाने और महंगाई कम करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरण और अन्य उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होंगी।
बजट में MSME, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं, जिससे देश की आर्थिक विकास गति को मजबूती मिलेगी।
बजट हाईलाइट्स...
मध्यम वर्ग के लिए 13 बड़े ऐलान
✅ ₹12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं
✅ नौकरीपेशा के लिए ₹75,000 स्टैंडर्ड डिडक्शन, टैक्स लिमिट ₹12.75 लाख
✅ बुजुर्गों की टैक्स छूट डबल
✅ TDS की सीमा ₹10 लाख
✅ शहरी गरीबों की आय बढ़ाने की योजना
✅ 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर
✅ हर घर नल से जल योजना 2028 तक बढ़ेगी
✅ 4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे
✅ किराया आमदनी पर ₹6 लाख तक TDS छूट
✅ मोबाइल, EV और बैटरियां सस्ती
✅ LED-LCD TV पर कस्टम ड्यूटी 2.5%
✅ नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते
✅ ₹1 लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड
युवाओं के लिए 11 बड़े ऐलान
✅ स्टार्टअप फंड ₹10,000 करोड़
✅ AI एक्सीलेंस सेंटर के लिए ₹500 करोड़
✅ मेडिकल एजुकेशन में 75,000 नई सीटें
✅ IITs में 6,500 सीटों का विस्तार
✅ मेडिकल कॉलेजों में 10,000 नई सीटें
✅ PM रिसर्च फेलोशिप में 10,000 नए अवसर
✅ ज्ञान भारत मिशन से 1 करोड़ पांडुलिपियों का डिजिटलाइजेशन
✅ IIT पटना में होस्टल सुविधाओं का विस्तार
✅ मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा
✅ 5 राष्ट्रीय स्किल सेंटर की स्थापना
✅ सरकारी स्कूलों और PHC को ब्रॉडबैंड से जोड़ेंगे
किसानों के लिए 11 बड़े ऐलान
✅ KCC लिमिट ₹3 लाख से बढ़कर ₹5 लाख
✅ PM धन-धान्य कृषि योजना, 100 जिलों को लाभ
✅ डेयरी-मछली पालन के लिए ₹5 लाख तक लोन
✅ समुद्री उत्पाद सस्ते, कस्टम ड्यूटी 30% से घटकर 5%
✅ अंडमान-निकोबार में मछली पालन को बढ़ावा
✅ बिहार में मखाना बोर्ड का गठन
✅ मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना
✅ दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए 6 साल की योजना
✅ ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा का विस्तार
✅ कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना
✅ असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट
महिलाओं के लिए 2 बड़े ऐलान
✅ SC-ST महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना
✅ पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को ₹2 करोड़ टर्म लोन
व्यापारियों के लिए 10 बड़े ऐलान
✅ MSME लोन गारंटी ₹5Cr से बढ़कर ₹10Cr
✅ सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव
✅ 7 टैरिफ रेट हटेंगे, अब सिर्फ 8 रहेंगे
✅ टियर-2 शहरों में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
✅ खिलौना उद्योग के लिए राष्ट्रीय योजना
✅ नई लेदर स्कीम से 22 लाख नौकरियां
✅ बिहार में नेशनल फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट
✅ MSME के लिए ₹5L कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड
✅ पहले साल 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी होंगे
✅ PM स्वनिधि स्कीम लोन लिमिट ₹30K
बुजुर्गों के लिए 5 बड़े ऐलान
✅ सीनियर सिटिजंस टैक्स छूट ₹50K से बढ़कर ₹1 लाख
✅ 36 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री
✅ 200 डे-केयर कैंसर सेंटर बनेंगे
✅ मेडिकल उपकरण और कैंसर दवाएं सस्ती
✅ 6 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई
Live Updates
- 1 Feb 2025 11:16 AM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में फैले हैं, जो गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित हैं।"
- 1 Feb 2025 11:09 AM IST
पिछले 10 वर्षों के विकास ट्रैक रिकॉर्ड ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।"
- 1 Feb 2025 11:05 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2025 पेश किया।

- 1 Feb 2025 10:44 AM IST
कैबिनेट ने केंद्रीय बजट को मंजूरी दी
केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही इसे संसद में पेश करेंगी।
- 1 Feb 2025 10:41 AM IST
कांग्रेस बोली - हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहते हैं, "बजट में मंशा होती है, विषय-वस्तु होती है - ये दोनों ही बजट का दायरा तय करते हैं। हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा... देखते हैं कि मध्यम वर्ग को कर में कुछ छूट मिलेगी या नहीं। हमने जीएसटी 3.0 में कुछ सुधारों की मांग की है। देखते हैं जीएसटी 2.0 कब आता है।"
- 1 Feb 2025 10:27 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खिलाया 'दही-चीनी'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
- 1 Feb 2025 9:53 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में लोकसभा में Union Budget 2025 पेश करेंगी।
- 1 Feb 2025 9:28 AM IST
बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
बजट पेश होने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 136.44 अंक बढ़कर 77,637.01 पर पहुंचा; निफ्टी 20.2 अंक बढ़कर 23,528.60 पर पहुंचा।
- 1 Feb 2025 9:24 AM IST
निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन
निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन, बजट का काउंटडाउन शुरू
- 1 Feb 2025 9:17 AM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैब से पेश करेंगी यूनियन बजट
दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं। वह संसद में पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से UnionBudget2025 पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं।
