Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > देश

तेलंगाना में हमारे जंगलों को काटना बंद करें…दिल्ली में बीजेपी नेता ने लगवाए होर्डिंग्स

तेलंगाना में हमारे जंगलों को काटना बंद करें…दिल्ली में बीजेपी नेता ने लगवाए होर्डिंग्स


तेलंगाना में हमारे जंगलों को काटना बंद करें…दिल्ली में बीजेपी नेता ने लगवाए होर्डिंग्स

हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटे कांचा गाचीबोवली गांव में काटे जा रहे जंगल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद दिल्ली में बीजेपी नेता और प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने होर्डिंग्स लगवाए हैं। जिसमें बग्गा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला किया है। होर्डिंग्स में लिखा है कि राहुल गांधी जी कृपया तेलंगाना में हमारे जंगलों को काटना बंद करें। बता दें इससे पहले, 3 अप्रैल को भाजपा ने तेलंगाना में जंगल काटने के विरोध में कई होर्डिंग्स लगाई थीं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तेलंगाना में राज्य सरकार ने 400 एकड़ ज़मीन को तेलंगाना इंटस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉपरेशन को आवंटित किया है। जहां से पेड़ों को काटा जा रहा है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों और पर्यावरणविदों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। हालांकि इस पर राज्य सरकार का कहना है कि वो किसी प्रकार के क़ानून का उल्लंघन नहीं कर रही।


सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला 

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए कि वो पेड़ काटे जाने वाली जगह का दौरा करें और रिपोर्ट पेश करें। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। पीठ ने तेलंगाना के मुख्य सचिव को भी निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक कांचा गाचीबाउली जंगल में कोई पेड़ नहीं काटा जाए।

Related to this topic: