IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा, कहर बनकर टूटे विराट कोहली...

IND vs AUS : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली की 84 रन की अहम पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने दबाव भरे मिडिल ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की।
One Step Closer to 🏆#TeamIndia won the first Semi Final by 4 wickets over Australia 👊
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/HYAJl7biEo#INDvAUS | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/6K1iPUbM7j
दुबई में टीम इंडिया का कमाल
भारतीय टीम ने दुबई में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में दुबई के मैदान पर 250 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी, लेकिन 265 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में नाकाम रही। भारत अब दुबई में 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करने वाला दुनिया का सिर्फ चौथा देश बन गया है।
लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर हैट्रिक पूरी कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2017 में फाइनल में उसे पाकिस्तान के खिलाफ 180 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब लगातार तीसरी बार भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने के लिए तैयार है।
विराट ने धमाकेदार पारी से भारत को दिलाई जीत
विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाकर आउट होने के कारण वह अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाने से चूक गए, लेकिन अब तक उन्होंने 4 पारियों में 72.33 के शानदार औसत से 217 रन बना लिए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 195 रन बनाए हैं।
For his 84(98) and guiding #TeamIndia in the chase, Virat Kohli is the Player of the Match 👏 👏
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/HYAJl7biEo#INDvAUS | #ChampionsTrophy | @imVkohli pic.twitter.com/Xt2GAKVIPs
Live Updates
- 4 March 2025 6:40 PM IST
कप्तान रोहित शर्मा को मिला जीवनदान, एलिस की गेंद पर कैच छूटा
कप्तान रोहित शर्मा को एलिस की गेंद पर जीवनदान मिला, कैच छूटा।
- 4 March 2025 6:11 PM IST
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
A fine bowling performance from #TeamIndia as Australia are all out for 2⃣6⃣4⃣
Over to our batters 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/HYAJl7biEo#INDvAUS | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/79GlEOnuB1 - 4 March 2025 6:10 PM IST
Australia posts the highest first-innings total in Dubai in this Champions Trophy, among the four matches played here so far 🇦🇺👊
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 4, 2025
Can India chase down this tricky target? 🤔#AUSvIND #ChampionsTrophy #Dubai #Sportskeeda pic.twitter.com/JLJ82gKXeR - 4 March 2025 5:49 PM IST
Mystery spinner Varun Chakravarthy picks up his second wicket! 🇮🇳🔥
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 4, 2025
Ben Dwarshuis departs after a handy 19-run knock in a crucial partnership 👏
🇦🇺- 239/7 (45.2)#VarunChakravarthy #ODIs #ChampionsTrophy #Sportskeeda pic.twitter.com/KXrqgNZ1kr - 4 March 2025 5:39 PM IST
वरुण की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता
वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ड्वारशुइस को 19 रन पर पवेलियन भेजा, जिससे भारत को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली।
- 4 March 2025 5:21 PM IST
Axar Patel has the last laugh over Glenn Maxwell! 😎🔥
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 4, 2025
A six followed by a wicket! 👏
The dangerous Maxwell departs for just 7 runs ❌
🇦🇺- 205/6 (37.3)#GlennMaxwell #ODIs #ChampionsTrophy #Sportskeeda pic.twitter.com/LazFYhADSD - 4 March 2025 5:06 PM IST
मोहम्मद शमी ने तोड़ी साझेदारी, स्टीव स्मिथ को किया पवेलियन रवाना
मोहम्मद शमी ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने स्टीव स्मिथ को 96 गेंदों में 73 रन पर आउट किया। अपनी पारी में स्मिथ ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद अब ग्लेन मैक्सवेल भी अक्षर की गेंद पर आउट हुए।
- 4 March 2025 4:27 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने पूरा किया अर्धशतक
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्मिथ 76गेंदों पर 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
