बिग बॉस 13 फेम: कांटा लगा गाने से फेमस हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

फिल्मी दुनिया के लिए एक बुरी खबर है। जानी मानी अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का बीती रात अचानक निधन हो गया। माना जा रहा है कि शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनके पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। शेफाली की मौत से मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस
शेफाली को उनके पति पराग त्यागी शुक्रवार देर रात करीब 12.30 अंधेरी में स्थित कूपर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत के पोस्टमार्टम के लिए शव किसी अन्य अस्पताल में भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। देर रात ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ अंधेरी स्थित शेफाली के घर पहुंची और जांच शुरू की। बता दे अभी तक उनके मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
साल 2002 में आया था कांटा लगा गाना
शेफाली अपनी शानदार अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। उनके करियर को पंख साल 2002 के बाद लगे, जब आईकॉनिक म्यूजिक वीडियो कांटा लगा में उन्होंने शानदार अभिनय किया। इसी गाने के बदौलत ने रातों-रात प्रसिद्धि मिल गई। हालांकि इसके बाद कई सालों तक वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखी।
गुजरात में हुआ था जन्म
शेफाली का जन्म 15 सितंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम सतीश जरीवाल और सुनीता जरीवाला है। साल 2004 में शेफाली ने एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली।
बिग बॉस 13 में की थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
म्यूजिक वीडियो के अलावा उन्होंने टीवी पर भी 'नच बलिए 5' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शोज में नजर आई थी। 'बिग बॉस 13' में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, और अपने अनोखे अंदाज के लिए खूब चर्चा में भी रही।
बचपन में पड़ते थे मिर्गी के दौरे
कुछ समय पहले शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में मिर्गी के दौरे पड़ते थे और इस बीमारी के इलाज के लिए उन्होंने 15 साल व्यतीत कर दिए। अली गोनी, राजीव अदातिया और कई अन्य सेलिब्रिटी ने उनके मौत पर शोक जताया है।
