आज का राशिफल: 25 अप्रैल को कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, किन बातों को लेकर रहना होगा सावधान, पढ़िए यहां

25 अप्रैल को कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, किन बातों को लेकर रहना होगा सावधान, पढ़िए यहां
X

Rashifal 25 April 2025: आज 25 अप्रैल को शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कई राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में लिए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि(Aries)

आज 25 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन मेष राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी या चलेंगे। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपका खूब सम्मान होगा। स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बाहर की चीजों का सेवन करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 25 अप्रैल शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों बेहतरीन रहेगा। कोशिश करें कि विवादों से जितना हो सके दूर रहे। पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे तो फायदा होगा। करियर के चुनाव में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन बहुत बढ़िया रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को आज यानी शुक्रवार 25 अप्रैल का दिन बढ़िया रहेगा। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है जिसके बाद आपका मनपसंद रहेगा। परिवार के साथ घर में ही कोई छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज के दिन इस राशि के लोग भगवान की पूजा अधिक करेंगे। ऑफिस से संबंधित किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी शुक्रवार का दिन कर्क जातक वालों के अनुरूप रहेगा। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। युवा जातक का मन साहित्यिक चीजों को पढ़ने में अधिक लगेगा। छात्र किसी विषय पर शोध करेंगे तो शिक्षक भी उनका साथ देंगे। निवेश करेंगे तो उसका लाभ अवश्य मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज 25 अप्रैल शुक्रवार का दिन ऊर्जावान और उत्साहित रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। नौकरी की खोज में घूम रहे युवा को खुशखबरी मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा संबंधी समस्या आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo)

25 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए खास है। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे वो अवश्य पूरा होगा। निराशा के भाव मन में उत्पन हो सकते हैं। नवविवाहित लोग कुछ समय के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोग ध्यान रखें किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी काम में न दिखाएं।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 25 अप्रैल शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के मन में नए नए विचार आएंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ आपको मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा टाइम टेबल में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा लेंगे तो वो बहुत खुश होगी या होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

25 अप्रैल के दिन वृश्चिक जातक का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के व्यवहार अच्छा बनाएंगे तो लाभ मिलने के अधिक संभावना है। किसी पुरानी बात को लेकर घर परिवार में विवाद होगा। अपने सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

शुक्रवार यानी 25 अप्रैल का दिन धनु राशि वालों का उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहें वह आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। परोपकार के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति को कोई नया दायित्व मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी शुक्रवार 25 अप्रैल के दिन मकर राशि के लोगों की अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में कुछ चुनौतियां आएंगी जिसे आसानी से समझ लेंगे। अच्छे व्यवहार के चलते दोस्तों से खूब तारीफ मिलेगी। किसी पुरानी गलती का एहसास हो सकता है। युवाओं को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 25 अप्रैल का दिन कुंभ जातक वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में बॉस आपका काम से खुश होंगे जिससे प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। व्यापार व्यवसाय में आज किए गए निवेश बाद में हमें लाभ प्रदान करेंगे। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को आज कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सबमिट करना होगा।

मीन राशि(Pisces)

आज 25 अप्रैल शुक्रवार के दिन मीन राशि वालों की व्यस्तता अधिक रहेगी। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में अच्छे से काम करेंगे तो प्रमोशन भी हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

Tags

Next Story