आज का राशिफल: कमजोर रहेगा कर्क जातक वालों का दिन, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 20 May 2024: आज यानी 20 मई को मंगलवार का दिन है। सनातन धर्म में इस दिन को भगवान बजरंगबली की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
20 मई मंगलवार को मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन भी खुश होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध रखेंगे तो उसका लाभ भी मिलेगा। हनुमान जी की पूजा करने से बिगड़े हुए काम बनेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ जातक वाले आज यानी 20 मई मंगलवार को आत्म विश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे तो मिल जाएगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
20 मई मंगलवार के दिन मिथुन राशि के लोग ऊर्जावान रहेंगे। घर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आपके रिश्ते की बात चल सकती है। लव लाइफ जी रहे लोगों के आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज यानि मंगलवार 20 मई का दिन कर्क राशि वालों के लिए कमजोर हो सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से इन दिनों खूब प्रेम मिलेगा। युवा जातक छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों का आज यानी 20 मई को मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
20 मई मंगलवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।
तुला राशि(Libra)
12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात मंगलवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों का 20 मई का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु जातक वाले लोगों का मंगलवार अच्छा गुजरेगा। अन्य लोगों से सम्मान पूर्वक रहें। राजनीति में कोई नया पद मिल सकता है। कोई पुरानी गलती परिवार के लोगों के सामने आ सकती है। नए विचार मन में आयेंगे जिससे मन भटक सकता है। दूसरे लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले लोगों के लिए 20 मई का दिन शानदार रहेगा। पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में रुझान बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा लेकिन आय व्यय में संतुलन बनाना होगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने जान परिचित से सम्मान पूर्वक व्यवहार करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
20 मई मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक सम्पन्नता लाएगा। पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे तो फायदा होगा। नौकरी पैसा से जुड़े लोगों को अन्य साथियों का साथ मिलेगा लव लाइफ जी रहे लोग अपने साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
मीन राशि(Pisces)
20 मई मंगलवार के दिन मीन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मामले में जल्द ही फैसला आपके पक्ष में आएगा। कुछ नया करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
