आज का मौसम: महाराष्ट्र - झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट

महाराष्ट्र - झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट
X

देश में मानसून तेजी आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, कोलकाता, ओडिशा, बंगाल और बिहार में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून तक मुंबई के मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में सुबह से बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद है। आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

मायानगरी मुंबई में बारिश ने जन जीवन को प्रभावित कर रखा है। शहर के कई हिस्से जलमग्न हैं। शुक्रवार को तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मुंबई के अलावा आसपास के शहर जैसे पुणे आदि में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में देरी से आया मानसून

आईएमडी की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून करीब 5 दिनों की देरी से आया। प्रदेश में 18 जून से मानसून की बारिश होना शुरू हुई। 28 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। आज यानी शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी

मानसूनी बारिश के बाद भी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां गुरुवार का दिन पिछले बीस साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। गुरूवार को करौली (36.5 मिमी), अजमेर (18.2 मिमी), प्रतापगढ़ (5.5 मिमी), और कोटा (4.6 मिमी) में हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। हालांकि, जैसलमेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags

Next Story