Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम के रंग बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश भर में एक तरफ सुबह हल्की ठंड महसूस होती है तो दूसरी तरफ तेज धूप से तापमान बढ़ रहा है। वहीं, बीते दो दिनों दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में तेज ठंडी हवाएं चल रही है। तेज हवाओं की वजह से बढ़ते तापमान पर लगाम है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

हवाओं की धीमी होगी रफ़्तार 

देश भर में मौसम ने वसंत की ओर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में हवा की रफ्तार धीमी होने की संभावना जताई है। आज यानी शनिवार से यहां हवा की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। यही वजह है कि दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के अनुसार सोमवार से उत्तर भारत में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

20 फरवरी तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 

अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश भीषण शीत लहर की संभावना जताई जा रही है। 20 फरवरी के बाद फिर एक बार उत्तरी मैदानी राज्यों और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

मध्य प्रदेश का मौसम 

मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने बताया कि, 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है।

Related to this topic: