आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के जीवनसाथी के साथ बनेंगे मधुर संबंध, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

कन्या राशि वालों के जीवनसाथी के साथ बनेंगे मधुर संबंध, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
X

Horoscope 15 June 2025: 15 जून को रविवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल किसी राशि के पक्ष में जाएगी तो किसी के विरोध में। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 15 जून रविवार का दिन मेष राशि के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग योजना बनाकर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। आय वृध्दि होने की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

15 जून रविवार का दिन वृषभ जातक वालों का अच्छा रहने वाला है। मन सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों की बात को सुनेंगे। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के साथ - साथ खर्च भी बढ़ेगा। लव लाइफ जी रहे लोग पार्टनर से कोई दिल की बात कहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 15 जून रविवार का दिन मिथुन राशि वालों ठीक ठीक रहने वाला है। आप काम अच्छे से करेंगे तो प्रयास का फल अच्छा मिलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत और बुध्दिमता से बॉस ख़ुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आस पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य के लिहाज से कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियां खत्म होगीं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की तारीफ बॉस भी करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 15 जून का दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही समस्या खत्म होगी। कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका भाग्य अच्छा नही है। सेहत का खास रहने वाला है। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo)

15 जून यानी रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें। काम में अधिकता होने से मानसिक तनाव अधिक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि(Libra)

15 जून के दिन तुला राशि वालों का भागदौड़ अधिक रहने वाला है। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान रखें अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए परिणाम सकारात्मक आएंगे, विवाह के संयोग बन रहे हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को मेहनत करने पर जोर देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मध्यम रुप से फलदायी रहेगा। बेवजह किसी तीसरे व्यक्ति से अपनी चीजें न बताएं, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी रविवार के दिन धनु राशि वालों की पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 15 जून रविवार का दिन मकर राशि के लिए अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। लोहे के सामान खरीदने से बचें। शनि मंदिर में जाकर तेल चढ़ाने से दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रूठे चल रहे मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

सभी 12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिनका आज यानी रविवार का दिन बेहतरीन रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। माता - पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नुक़सान है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के जीवन में आज यानी 15 जून को कुछ नयापन रहेगा। कामकाज को लेकर आपके इरादे सुबह से मजबूत रहेंगे। पढ़ाई के साथ - साथ खेल कूद के क्षेत्र में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी मेहमान के आने से मौज मस्ती रहेगी। परिवार के लोगों को आपस में बैठकर बात करनी चाहिए।

Tags

Next Story