Home > टेक अपडेट > व्हाट्सएप ने नया फीचर किया अपडेट

व्हाट्सएप ने नया फीचर किया अपडेट

व्हाट्सएप ने नया फीचर किया अपडेट
X

नई दिल्ली। व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। पूरी दुनिया में इसे 150 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। हाल में ही इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक नया फीचर जारी कर रहा है। इंडियन यूजर्स को भी ये फीचर्स मिलने शुरू हो गए हैं। इससे पहले भी हमने आपको इस नए फीचर के बारे में बताया था, तब इसकी टेस्टिंग की जा रही थी। दरअसल व्हाट्सएप का ये फीचर फेक न्यूज और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया है।

व्हाट्सएप का नया फीचर मैसेज के लिए है। ये फीचर एंड्राइड और आई फोन यूजर्स को दिया जाएगा। इस फीचर तहत यूजर्स ये जान पाएंगे कि मैसेज फॉरवर्ड होने की फ्रीक्वेंसी क्या है। पांच बार से ज्यादा किए गए फॉरवर्ड मैसेज पर ये लेबल दिखेगा।

लेटेस्ट वर्जन वॉट्सऐप में ये फीचर दिया जा चुका है। व्हाट्सएप ने काफी पहले ही फॉर्वर्ड किए गए मैसेज पर एक लेबल की शुरुआत कर दी है। इसमें एक सिंगल ऐरो दिखता है, जिसका मतलब ये है कि ये मैसेज फॉरवर्डेड हैं। अब एक नए लेबल की शुरुआत हुई है। ये डबल एरो वाला लेबल है।

व्हाट्सएप ने कहा है कि व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और इंटिमेसी को मेनटेन करने के लिए कंपनी फॉर्वर्ड मैसेज को लिमिट करती है। मैसेज फॉरवर्ड सिर्फ पांच लोगों को एक बार में किए जा सकते हैं। अगर एक मैसेज को एक यूजर पांच बार से ज्यादा फॉरवर्ड करता है यहां डबल एरो का लेबल बनेगा। कितनी बार मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं ये एंड टु एंड एन्क्रिप्टेड होता है।

व्हाट्सएप एक प्रवक्ता ने कहा है, हाल ही में हमने अपने फॉरवर्ड मैसेज लेबल में एक अपडेट जारी किया है जो लोगों को ये पहचानने में मदद मिलेगी कि रिसीव किए गए मैसेज कई बार फॉरवर्ड किए गए हैं। ज्यादा बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज को डबल ऐरो के साथ मार्क किया जाएगा और यूजर्स इसे फॉरवर्ड करेंगे तो उन्हें एक नोटिस भी दिखेगा।

Updated : 3 Aug 2019 7:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top