ePassport: क्या है ePassport? जानिए नए स्मार्ट पासपोर्ट की खूबियां और पुराने पासपोर्ट की हकीकत

अब विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट और ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित होने जा रहा है। भारत सरकार ने ePassport की शुरुआत कर दी है, जो दिखने में पुराने पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसके अंदर कई नए और आधुनिक तकनीकी फीचर जोड़े गए है।
तो आईए जानते है क्या होता है ePassport, इसकी खूबियां क्या है, साथ ही जाने पुराने पासपोर्ट का क्या करें?
क्या है ePassport?
ePassport एक इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है जिसमें RFID चिप और एंटीना लगा होता है। इस चिप में आपके नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर जैसी पर्सनल डिटेल्स के साथ-साथ बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन) भी सुरक्षित रूप से सेव होती है। पासपोर्ट के कवर पर बना छोटा सुनहरे रंग का लोगो यह दर्शाता है कि यह एक ePassport है।
ePassport में क्या खास है?
सुरक्षित डेटा: इसमें दी गई जानकारी डिजिटल रूप से साइन और एन्क्रिप्ट होती है, जिससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ या जालसाजी करना लगभग असंभव हो जाता है।
आसान इमिग्रेशन प्रोसेस: ePassport धारक दुनिया के कई देशों में ऑटोमेटेड e-gates के जरिए जल्दी और बिना लाइन के क्लियर हो सकेंगे।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए यात्री की पहचान की जा सकेगी, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी।
इंटरनेशनल एक्सेप्टेंस: यह पासपोर्ट इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के मानकों पर खरा उतरता है, जिससे इसे 120 से अधिक देशों में स्वीकार किया जाएगा।
भविष्य में आसान अपडेट: डिटेल्स को डिजिटल रूप से अपडेट करना आसान होगा, जिससे लंबी प्रक्रियाओं से छुटकारा मिलेगा।
क्या पुराने पासपोर्ट हो जाएंगे बेकार?
अगर आप सोच रहें है कि पुराने पासपोर्ट अब बेकार हो जाएंगे तो ये बिल्कुल गलत है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा पासपोर्ट उनकी एक्सपायरी डेट तक पूरी तरह वैध रहेंगे। यानी जिनके पास वर्तमान में पारंपरिक पासपोर्ट है, उन्हें तुरंत ePassport बनवाने की कोई जरूरत नहीं है।
कब और कैसे मिलेगा ePassport?
अभी ePassport को धीरे-धीरे देश के सभी पासपोर्ट ऑफिसों में शुरू किया जा रहा है। जैसे-जैसे तैयारी पूरी होती जाएगी, नए पासपोर्ट बनवाने वालों को ePassport मिलना शुरू हो जाएगा।
भारत के लिए क्यों है ये बड़ा कदम?
आज के दौर में जब वैश्विक स्तर पर सीमा सुरक्षा, डिजिटल पहचान और पेपरलेस प्रोसेसिंग को प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसे में भारत का ePassport की दिशा में बढ़ाया गया यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा और आधुनिक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
ePassport केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक अहम कदम है। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा न केवल आसान होगी बल्कि सुरक्षित भी।
