Vodafone Idea Service: आज से दिल्ली-NCR में शुरू हुई हाई स्पीड 5जी सर्विस, जानिए कितना मिलेगा फायदा

Vodafone Idea: टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स समय - समय पर नई अपडेट्स देती रहती है। हाल ही में वोडाफोन आइडिया कंपनी ने दिल्ली और एनसीआर के टेलीकॉम यूजर्स को हाई स्पीड 5G सर्विस देने की शुरुआत की है। इस सर्विस की शुरुआत आज 15 मई से हो गई है। इसके अलावा इन Vodafone Idea की यह 5G सर्विस मुंबई, पटना और चंडीगढ़ के यूजर्स के लिए शुरू हुई है।
अगस्त 2025 तक कई शहरों को जोड़ेंगी कंपनी
आपको बताते चलें कि, वोडाफोन आइडिया कंपनी अपने यूजर्स को अब 5G सर्विस शुरू करने की सुविधा दे रही हैं। कंपनी अगस्त 2025 तक सभी 17 प्राथमिकता वाले सर्किल में अपनी 5G सर्विस शुरू करने का टारगेट लेकर चल रही है, जहां कंपनी ने 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया है।कंपनी अगले 3 सालों में 55000 करोड़ खर्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी का प्लान अब बेंगलुरु और मैसूर के यूजर को जोड़ने का है।
जानिए कैसा है 299 रुपए का VI प्लान
आपको बताते चलें कि, 299 रुपए में आपको 5g स्पीड वाला प्लान मिल रहा हैं। 299 रुपए से शुरू होने वाले वीआई प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी की 5जी सर्विस के साथ यूजर्स का गेमिंग, स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग, हाई स्पीड डाउनलोड के साथ बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।वीआई यूजर्स को हर रोज 1 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए लोकल और एसटीडी कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
