Home > टेक अपडेट > दुनियाभर में 200 करोड़ बार हुआ यह एप डाउनलोड

दुनियाभर में 200 करोड़ बार हुआ यह एप डाउनलोड

दुनियाभर में 200 करोड़ बार हुआ यह एप डाउनलोड
X

बीजिंग। शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक को दुनियाभर में 200 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसे डाउनलोड करने में भारतीय शीर्ष पर है। भारत में 61 करोड़ लोगों ने इसे अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया है।

यह कुल डाउनलोड का 30.3 फीसदी है। वहीं, चीन इसे डाउनलोड करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यहां यह एप 19.6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, जो कुल डाउनलोड का 9.7 फीसदी हिस्सा है। सभी डाउनलोड गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से किए गए हैं।

किसी थर्ड पार्टी एप स्टोर से इन्हें डाउनलोड नहीं किया गया है। अमेरिका में इसे 16.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से इस एप को काफी फायदा हुआ है। इस साल के पहले तीन महीनों में 150 करोड़ बार इसे डाउनलोड किया गया है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 456.7 मिलियन डॉलर हो गया है। लोग इसे सभी से जुड़ने का अच्छा माध्यम मान रहे हैं।

Updated : 1 May 2020 5:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top