रेलवे विभाग ने वॉट्सएप यूजर्स को दिया शानदार तोहफा

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का ट्रेंड लोगों में इस कदर घुस गया है कि अब उन्हें हर चीज की जानकारी घर बैठे चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए सरकार भी इस तरफ कदम बढ़ा रही है। वैसे तो हर विभाग की जानकारी उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। लेकिन रेलवे विभाग ने वॉट्सएप यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है। रेलवे विभाग ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सेवाएं देने का काम शुरू कर दिया है। अब वॉट्सएप पर भी आपको रेलवे की सारी जानकारी मिल सकेगी। इससे करीब भारत के 20 करोड़ से ज्यादा वॉट्सएप यूजर्स को फायदा मिलेगा।
हम आपको बता दें कि वॉट्सएप पर ट्रेन की लाइव जानकारी मिलेगी। ट्रेनों के लेट होने से सबसे ज्यादा मुश्किल यात्रियों को होती है। देर की वजह से ट्रेन के लिए स्टेशन पर घंटों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रेन के बारे में पूछने के लिए बार-बार इंक्वाइरी नंबर 139 पर डायल करना होता था। इस परेशानी से अब नहीं झूंझना पड़ेगा। अब आपको ट्रेन का इंतजार करने की जरुरत नहीं है। ट्रेन कहां और कितनी देर में आपके स्टेशन पर आने वाली है उसका आपको पता रहेगा। ऐसे पता करें ट्रेन की लाइव लोकेशन- वॉट्सएप पर ट्रेन की लाइव जानकारी के लिए एक नंबर पर दिए गए है। इसके लिए 7349389104 पर मैसेज करना होगा। आपको जिस भी ट्रेन के बारे में जानकारी चाहिए उस ट्रेन का नंबर इस मोबाइल नंबर वॉट्सएप कर दें। इसके बाद उस ट्रेन की लाइव डिटेल आपको 10 सेकंड में आपके फोन पर मिल जाएगी। लाइव अपडेट से आप जान सकेंगे कि ट्रेन कहां है, कितनी देर में अगले स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन की सारी जानकारी मिल जाएगी।
