Home > टेक अपडेट > नोकिया का यह शानदार स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

नोकिया का यह शानदार स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

नोकिया का यह शानदार स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
X

नई दिल्ली। भारत में रहने वाले नोकिया के प्रशंसकों को नोकिया 6.1 प्लस का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत में जल्द ही एक धांसू फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम नोकिया 6.1 प्लस है। मालूम हो कि पिछले महीने एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया X6 को वैश्विक रूप से लॉन्च किया था। अब माना जा रहा है कि यह फोन नोकिया 6.1 प्लस के नाम से भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया फोन्स को बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने फोन के टीजर को जारी किया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि टीजर में कौन सा फोन है, लेकिन संभवत: यह नोकिया 6.1 प्लस ही है।

वहीं, बताया जा रहा है कि नोकिया 6.1 प्लस फोन के साथ नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 2.1 फोन भी भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है एचएमडी ग्लोबल ने अपने ट्वीट में लिखा, सभी नोकिया फैन्स अपने पसंदीदा नोकिया फोन के मॉडल के बारे में बताएं। इसके बाद वे अगले एक्सक्लूजिव लॉन्च का हिस्सा बन सकते हैं।

नोकिया 6.1 प्लस के बारे में बताया जा रहा है कि यह चीन में मई महीने में लॉन्च हुआ नोकिया X6 फोन है। यह फोन डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करने वाला नोकिया 6.1 प्लस फोन में 5.8 इंच की फुल डिस्प्ले स्क्रीन है। इसके साथ ही इसका रेशियो 19:9 है। फोन में ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डुअल रियर कैमरे के साथ फोन आएगा। एक 16 और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही सेल्फी क्लिक करने वाले के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में कंपनी ने फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया है।

Updated : 3 Aug 2018 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top