Home > टेक अपडेट > NIKE ने लांच किए स्मार्ट जूते, मोबाइल एप से बंधेंगे फीते, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स

NIKE ने लांच किए स्मार्ट जूते, मोबाइल एप से बंधेंगे फीते, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स

NIKE ने लांच किए स्मार्ट जूते, मोबाइल एप से बंधेंगे फीते, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स
X

वेबडेस्क। नाइकी अपने जूतों की शानदार डिजाइंस के लिए काफी प्रसिद्ध है। नाइकी अपने ग्राहकों को लुभाने के लि ए बेहतरीन फीचर्स वाले जूते लाती है। अब इसी कड़ी में कंपनी ने बाजार में स्मार्ट जूते लांच किए है। जोकि किसी रोबोट की तरह काम करते हैं। आपको जब भी जूतों को टाइट या लूज करना होता है तो आपको सिंपल अपने स्मार्टफोन में एक ऐप डाउनलोड करनी होती है।सबसे बड़ी बात इनकी कीमत भी काफी कम है। आइए इस स्मार्ट जूते की खासियतों के बारे में जानते हैं।


नाइकी के इस रोबोटिक जूते का नाम Adapt BB है, इसे बास्केटबॉल प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ये जूते आरामदायक होने के साथ टेक्नॉलोजी से युक्त भी है। नाइकी ने इन जूतों को ऑपरेट करने के लिए एक एप भी लांच किया है। इस एप की मदद से आप इन जूतों को कंट्रोल कर सकते है। स्मार्ट होने के साथ भी इन जूतों में समानय जूतों से अलग कई खूबियां है-


  • यह जूता पैर में डालते ही अपने आप ही फिट हो जाता है, इसके लिए इसमें ऑटो एडजस्ट मोड दिया गया है।
  • नाइकी के ये जूते रोबोट की तरह अपने आप ही फीते को खुद ही बांध लेते हैं।
  • खास बात ये है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है जो आपको किसी सामान्य जूतों में नहीं मिलेगी
  • Nike Adapt BB ब्लड प्रेशर भी बता सकता है।

कीमत -

Nike Adapt BB जूतों की कीमत $350 (25,000 रुपए) है।इससे पहले नाइकी ने Nike + iPod और Nike + Training जैसे स्मार्ट जूते बाजार में उतारे थे जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया है। इन्हें आप Ubuy India से खरीद सकते है।



Updated : 12 Nov 2022 8:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top