जियो अपने ग्राहकों को दे रहा है दो जीबी मुफ्त डेटा

X
By - Swadesh Digital |8 Sept 2018 12:15 AM IST
Reading Time: नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपनी शुरुआत की दूसरी सालगिरह मना रहा है और जश्न में अपने ग्राहकों को पांच दिन के लिए दो जीबी डेटा मुफ्त दे रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जियो सेलिब्रेशन पैक जिसमें 2जीबी 4जी डेटा मुफ्त दिया जा रहा है। यह प्लान शुक्रवार से शुरू हो गया है। प्लान 11 सितंबर तक चलेगा और मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा। इसमें कुल 10 जीबी अतिरिक्त डेटा पांच दिनों में मिलेगा।
इस प्लान को चेक करने के लिए ग्राहकों को अपनी मायजियो एप पर जाना होगा। इसमें उन्हें उनके मौजूदा प्लान की जानकारी दी जाएगी। कुछ वेबसाइटों के मुताबिक मायजियो मायप्लान अक्टूबर में भी दिया जाएगा।
इससे पहले जियो ने गुरुवार को अपने ग्राहकों को डेयरी मिल्क के खाली रैपर मायजियो एप पर अपलोड कर एक जीबी डाटा मुफ्त पाने का ऑफर दिया था।
Next Story
