इंटेक्स ने पहली बार लॉन्च किए, दो नए स्मार्टफोन

टेक डेस्क। भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने टेक बाजार में दो नए स्मार्टफोन उतारे है। इन दोनों स्मार्टफोन की खास बात है पहली बार ऐसा हुआ है जब कंपनी ने पहली बार फुल व्यू डिस्प्ले वाले फोन लॉन्च किए है। इनकी डिस्प्ले ही सबसे महत्वपूर्ण है। इंटेक्स ने इनफी 33 और इनफी 3 लॉन्च कर दिया है। इंफी 33 ब्लैक, ब्लू और शैंपेन कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं इंफी 3 ग्रे, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। ग्राहक इस दोनों स्मार्टफोन को रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। वहां पर ये बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह है स्पेसिफिकेशन इंटेक्स इनफी 33 -
इसमें 5.34 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अब बात करते हैं फोन के कैमरे की। इसमें फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश लाइट के साथ है। कैमरे में फेस ब्यूटी, फेस क्यूट, वायरमार्क जैसे फीचर्स भी है। फोन में पावर के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
इंटेक्स ने इनफी 3 स्पेसिफिकेशन-
इसमें 4.95 की फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में 1.1GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन , एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर काम करता है। यह फोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लि 4G VoLTE, वाई-फाई, डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक है।
