ई-कॉमर्स वेबसाइट स्मार्टफोन दे रही है भारी छूट

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट ऑफर सहित स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर इन दिनों सुपर वैल्यू वीक आयोजित किया जा रहा है। इस सुपर वैल्यू वीक में हॉनर, वीवो और ओप्पो समेत कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने ईएमआई के लिए एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है। यह वीक 23 जुलाई से शुरू हो चुका है और 29 जुलाई तक चलेगा। यानि आपके पास आज से केवल 3 दिन बचे है। इसमें स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा अमेजन पर शाओमी के स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ऑनर 9 लाइट को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस पर 3000 रुपए की भारी छूट मिल रही है। इसकी वास्तविक कीमत 13,999 रुपए है। यानि छूट के बाद आप इसे केवल 10,000 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन को 625 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आप इसे एक्सचेंज ऑफर में खरीदना चाहते है तो 10 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद 999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो A83- इस स्मार्टफोन को 1,555 रुपए की नो कॉस्ट EMI और 13,000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 13,990 रुपए है।
ओप्पो F5 Youth- इस पर भी 14,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं 1,666 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते है। इसकी कीमत 14,990 रुपए है।
वीवो X21- इस फोन को 21 हजार रुपए के एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन की वास्तविक कीमत 35,990 रुपए है। वहीं इसे 1,500 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। अगर इस स्मार्टफोन को खरीदने पर आप एक्सिस बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते है तो 5 प्रतिशत ऑफ मिलेगा।
