Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > यूटिलिटी

अचानक आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाए, तो घबराएं नहीं इस तरह करें बहाल

अचानक आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाए, तो घबराएं नहीं इस तरह करें बहाल

अचानक से अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं आज हम आपको ऐसी एक ट्रिक के बारे में जानकारी देंगे


अचानक आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाए तो घबराएं नहीं इस तरह करें बहाल

Instagram Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हर किसी की पहली जरूरत होता जा रहा है। सुबह उठते ही इंस्टाग्राम खोले बिना किसी की भी सुबह पूरी नहीं होती है। इंस्टाग्राम पर नई फीचर और रील को स्क्रॉल किए ऐसे हर कोई नजर आता है। अचानक से अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं आज हम आपको ऐसी एक ट्रिक के बारे में जानकारी देंगे जिससे जल्दी ही आपका इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो जाएगा।

पहले जाने किन कारणों से सस्पेंड होता है इंस्टाग्राम

आपको बताते चलें कि इंस्टाग्राम अकाउंट कई कारणों से सस्पेंड हो सकता हैं। बिना कारण अनजाने में तो कभी इंस्टाग्राम की पॉलिसी के उल्लंघन करने पर। जैसे आप गलत भाषा, आपत्तिजनक कंटेंट, स्पैमिंग और से जुड़े मामले में नजर आते हैं तो आपका अकाउंट सस्पेंड हो सकता है। अगर कोई आपके अकाउंट को रिपोर्ट करें तो इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर सकते हैं।

इस ट्रिक्स के जरिए करें बहाल

आपको बताते चलें कि, आप इंस्टाग्राम पर सस्पेंड हुए अकाउंट को बहाल कर सकते है इसके लिए ट्रिक्स अपना सकते हैं...

  • Instagram App खोलकर Login करें. अगर सस्पेंड हुआ है, तो लॉगिन करते समय आपको एक Your account has been disabled का मैसेज मिलेगा।
  • इसमें Disagree with Decision या Appeal का ऑप्शन सेलेक्ट करें. सस्पेंशन मैसेज के नीचे Instagram आपको एक ऑप्शन देगा Disagree with decision या Request a Review इसपर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  • फॉर्म में आपका नाम, ईमेल, अकाउंट यूजरनेम, और एक छोटा-सा क्लेरिफिकेशन दें कि आपने कोई नियम नहीं तोड़ा।
  • इसके अलावा आप ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर जाएं https://www.instagram.com/hacked/ या इस लिंक पर जाएं. इस फॉर्म में आपको अपना अकाउंट डिटेल्स और परेशानी बतानी होगी।

ईमेल पर चेक कर सकते रिक्वेस्ट

आपको बताते चलें कि, आपके रिक्वेस्ट करने के बाद Instagram कुछ समय बाद आपको ईमेल करता है। इसके बाद प्रक्रिया जिसमें वो अकाउंट रिकवरी की जानकारी देता है या आईडी प्रूफ मांगता है। कई बार वो आपसे एक सेल्फी फोटो कोड के साथ मांगते हैं, जिससे वे चेक कर सकें कि अकाउंट असली है या नहीं। बताया जा रहा हैं कि,Instagram की तरफ से जवाब आने में 24 घंटे से लेकर 5-6 दिन भी लग सकते हैं।

Related to this topic: