BSNL ने लांच किये नए पैक, Jio को देंगे टक्कर

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के खिलाफ लड़ने का मूड सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने पूरी तरह से बना लिया है। इसी वजह से लगातार पिछले कुछ समय से नए प्लान्स लॉन्च करने के अलावा कई प्लान्स को अपग्रेड भी किया है। जानकारी के अनुसार, BSNL ने पैक्स को अपग्रेड करने के बाद डाटा बढ़ा दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो BSNL के 186, 429, 485, 666 और 999 रुपये के प्लान्स को अपग्रेड किया गया है। अब ये प्लान्स यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा देंगे। वहीं, इसके अलावा BSNL के प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, 100 SMS भी रोजाना दिए जाएंगे।
कंपनी के ये सभी प्लान्स लगभग सभी सर्किल्स में मौजूद होंगे। हालांकि, केवल केरल के यूजर्स को ये प्लान्स का फायदा नहीं मिल सकेगा। अब BSNL के 186 के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं, 429 रुपये के पैक में 81 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा 485 रुपये का पैक 90 दिनों के लिए होगा। इसी तरह BSNL 666 रुपये का पैक 129 दिनों के लिए होगा। वहीं, 999 रुपये के प्लान की बात करें तो यह 181 दिनों के लिए वैध होगा।
