Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > टेक

Sarvam AI ने लॉन्च किया Indus ऐप

ChatGPT की भारतीय प्रतिद्वंदी Sarvam AI ने लॉन्च किया ‘Indus’ ऐप, जानिए इसमें क्या है खास

भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने Indus चैट ऐप लॉन्च किया। मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, AI असिस्टेंट और डॉक्युमेंट प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं।


chatgpt की भारतीय प्रतिद्वंदी sarvam ai ने लॉन्च किया ‘indus’ ऐप जानिए इसमें क्या है खास

नई दिल्ली। भारत की एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने अपना नया चैट एप्लिकेशन ‘Indus’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले ही दो बड़े लार्ज लैंग्वेज मॉडल तैयार कर सुर्खियों में थी और अब उसका यह ऐप सीधे यूजर्स तक पहुंच चुका है। टेक जगत में इसे ChatGPT का भारतीय विकल्प बताया जा रहा है।

क्या है Indus ऐप?

‘Indus’ दरअसल एक AI असिस्टेंट ऐप है, जिसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह सिर्फ सवाल-जवाब करने वाला चैटबॉट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट एजेंट की तरह काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यूजर ऐप के भीतर ही दस्तावेज़ बना और एडिट कर सकेंगे। यानी अलग से वर्ड प्रोसेसर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इंडस AI की प्रमुख खूबियां

1. मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट - Indus की सबसे बड़ी खासियत इसका भारतीय भाषाओं पर फोकस है। कंपनी के अनुसार, यूजर किसी भी भारतीय भाषा में बातचीत कर सकते हैं। बातचीत के दौरान भाषा बदलने की सुविधा भी है जैसे अंग्रेजी से हिंदी, फिर वापस अंग्रेजी। यह फीचर इसे बाकी अंतरराष्ट्रीय चैटबॉट्स से अलग बनाता है।

2. डॉक्युमेंट और फाइल अपलोड- यूजर PDF, इमेज या अन्य फाइलें अपलोड कर सकते हैं। AI उन फाइलों को पढ़कर उनके आधार पर सवालों के जवाब देगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने कोई रिपोर्ट अपलोड की है, तो Indus उससे जुड़े सवालों का जवाब दे सकता है या सारांश तैयार कर सकता है।

3. AI एजेंट और ऑटोमेशन-ऐप विवरण में बताया गया है कि इसमें AI सहायक शामिल हैं, जो कार्यों को ऑटोमेट कर सकते हैं। यानी भविष्य में यह सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। 

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Indus?

 कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐप के पीछे के आर्किटेक्चर का पूरा खुलासा नहीं किया है। हालांकि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में Sarvam AI ने अपने दो LLM मॉडल Sarvam-30B और Sarvam-105B पेश किए थे। ये पूरी तरह भारत में विकसित बेस मॉडल हैं। संभावना है कि Indus इन्हीं मॉडलों पर आधारित हो।

ChatGPT और Gemini से कितना अलग?

Indus को अक्सर ChatGPT और Gemini के भारतीय विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इनकी तरह इसमें भी वॉइस कमांड सपोर्ट और इंटरनेट सर्च आधारित जवाब देने की क्षमता है। लेकिन कंपनी इसे ‘भारत में बना भारत के लिए’ प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रही है।

कहां से डाउनलोड करें?

Indus ऐप फिलहाल Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध है। साथ ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी लाइव है। हालांकि, कुछ यूजर्स के लिए फिलहाल एक्सेस लिमिटेड बताया जा रहा है, यानी यह चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो सकता है।

भारत में AI स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। Sarvam AI का Indus ऐप इस दौड़ में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या Indus भारतीय यूजर्स का भरोसा जीत पाता है, और क्या यह वैश्विक चैटबॉट्स को कड़ी टक्कर दे पाएगा। फिलहाल, इतना जरूर है कि AI की रेस में भारत ने अपनी अलग लेन बना ली है।