Home > स्वदेश विशेष > विश्व महासागर दिवस : इस वर्ष की क्या है थीम, जानें

विश्व महासागर दिवस : इस वर्ष की क्या है थीम, जानें

विश्व महासागर दिवस : इस वर्ष की क्या है थीम, जानें
X

नई दिल्ली। सामाजिक, सांस्कृतिक और वित्तीय रूप से अहम् होने की वजह से महासागर अत्यंत उपयोगी हैं। महासागरों के प्रति जागरूकता के मकसद से प्रति वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल एक थीम विशेष पर पूरे विश्व में महासागर दिवस से संबंधित आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष की थीम ''लिंग और महासागर'' है।

हम आपको बता दें कि विश्व महासागर दिवस मनाए जाने के पीछे मकसद केवल महासागरों के प्रति जागरुकता फैलाना नहीं है, बल्कि विश्वभर में महासागरों की अहमियत और भविष्य में इनके समक्ष खड़ी चुनौतियों से भी अवगत करवाया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिवस पर कई महासागरीय पहलू जैसे-खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन,सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल, जलवायु में हो रहा परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।

गौरतलब है कि हजार साल विश्व महासागर दिवस के मौके पर दुनियाभर के देशों में महासागरों से संबंधित विषयों पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इनका मकसद महासागर को लेकर सकारात्मक अैर नकारात्मक पहलुओं को दुनिया भर के लोगों के सामने प्रदर्शित करना और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विश्व महासागर दिवस वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित किए गए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में हर साल मनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया था और इसी दिन विश्व महासागर दिवस हमेशा मनाए जाने का ऐलान भी किया गया था।

Updated : 8 Jun 2019 6:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top