Home > स्वदेश विशेष > स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहने ये खूबसूरत साफे, देखें

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहने ये खूबसूरत साफे, देखें

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहने ये खूबसूरत साफे, देखें
X

नई दिल्ली। आज पूरा देश आजादी के 73 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलग लुक की चर्चा हो रही है। हर स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी अलग तरह के साफे में नजर आते हैं। उनके साफे की खूब चर्चा होती है। इस साल भी उन्होंने नारंगी और क्रीम कलर का साफा पहने नजर आए। जानिए साल 2014 से 2020 तक, पीएम मोदी ने किस तरह और कौन-कौन से रंग के साफे पहन चुके हैं।

साल 2014 में केसरिया रंग का साफा



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में लाल किले की प्राचीर से संबोधन के दौरान सफेद रंग का कुर्ता और पजामा पहना था। इस दौरान उन्होंने केसरिया, हरे और पीले रंग का साफा पहना था।

साल 2015 पीले रंग का साफा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर धारीदार मस्टर्ड-येलो रंग का साफा पहना था। साफे में लाल, पीले और गुलाबी रंग की धारियां थीं। इस दौरान वह बेज रंग के कुर्ते-पजामा पहने नजर आए थे।

साल 2016 में गजशाही साफा


पीएम मोदी ने साल 2016 में राजस्थानी साफा पहना था। इस साफे में गुलाबी, पीले और लाल रंग शामिल था। सफेद रंग के कुर्ते-पजामा पर यह जॉर्जट का साफा काफी यूनिक लग रहा था।

साल 2017 में लाल-केसरिया रंग का साफा


साल 2017 में पीएम मोदी ने लाल-केसरिया रंग का साफा पहना था। साफे में सफेद और पीले रंग की धारियां थीं। इस साफे की लंबाई काफी ज्यादा थी।

साल 2018 में बांधनी साफा


साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल और केसरिया रंग का बांधनी साफा पहना था। साफे में सफेद रंग का बांधनी प्रिंट था।

साल 2019 में रंगों भरा साफा




साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफे में कई रंग शामिल थे। जैसे पीला, लाल, बैंगनी, हरा और नीला। सफेद रंग के कुर्ते-पजामा पर यह साफा काफी खूबसूरत लग रहा था। इस साफे पर लहरिया प्रिंट भी शामिल था।


Updated : 15 Aug 2020 6:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top