Home > स्वदेश विशेष > फिल्मी सुपरस्टार पुनीत थे रियल लाइफ हीरो, उनके सामाजिक कार्य जानकर हो जाएंगे हैरान

फिल्मी सुपरस्टार पुनीत थे रियल लाइफ हीरो, उनके सामाजिक कार्य जानकर हो जाएंगे हैरान

फिल्मी सुपरस्टार पुनीत थे रियल लाइफ हीरो, उनके सामाजिक कार्य जानकर हो जाएंगे हैरान
X

बेंगलुरु। कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन ने भारतीय फिल्म उद्योग में एक शून्य छोड़ दिया है। जिम में व्यायाम करने के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 46 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

कन्नड़ सिनेमा के चमकते सितारे राजकुमार न केवल एक अद्भुत अभिनेता थे बल्कि एक दयालु इंसान भी थे जो अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते थे।वे सामाजिक कारणों में भी विश्वास करते थे और कई फाउंडेशन को दान करते थे। उनके आकस्मिक निधन से इन सामाजिक कार्यों के बंद होने की आशंका बढ़ गई है। इन्हीं सामाजिक कार्यों और सरल स्वभाव के कारण पुनीत अपने फैंस के रील के साथ रियल लाइफ हीरो भी थे।

फैंस की लंबी कतार -

पुनीत के फैंस के बीच उनके निधन की खबर पहुंचते ही घर के बाहर लंबी कतार लग गई। देर रात तक लोग उनके बाहर लगी कतार में खड़े होकर रोते नजर आए। ये सभी फैंस अपने हीरो पुनीत राजकुमार की एक अंतिम झलक देख लेना चाह रहे हैं।

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पुनीत राजकुमार -

  • 46 अनाथ आश्रम
  • 26 अनाथालय
  • 16 वृद्धाश्रम
  • 19 गोशाला
  • 1800 छात्रों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहे थे।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा -

इसके अलावा वे मैसूर में शक्ति धाम आश्रम में अपनी मां के साथ परोपकारी कार्यों में शामिल थे।वह प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये भी डोनेट कर चुके थे और अब बालिका शिक्षा पर काम करना चाहते थे। इन्होने 1800 अनाथ बच्चों को भी गोद लिया हुआ था, जिनकी पढ़ाई का खर्च यही उठाते थे। वे किसी भी खेल, सामाजिक आयोजन के लिए एक पैसा नहीं लेते थे।ये सब सामाजिक कार्य वह अपनी मेहनत द्वारा की गई कमाई से करते थे।कई बार चैरिटी के लिए वे स्वयं गाना गाकर पैसा जुटाते थे।

शो बंद कराया -

कौन बनेगा करोड़पति कन्नड़ में यही एंकर थे और एक बार आयोजको ने एक सवाल हिन्दू धर्म के बारे में आपत्तिजनक रखा तो इन्होंने शो ही बंद करवा दिया था। धर्म के प्रति ऐसा सम्मान और आस्था रखने वाले एक ऐसे धर्मनिष्ठ का जाना बहुत ही दुखद घटना है।

धारा 144 लागू -

पुनीत की फैन फॉलोविंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की कर्नाटक सरकार को हालात काबू करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू करनी पड़ी है। उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई स्वयं अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। कर्नाटक में सभी थिएटरों को बंद कर दिया गया है।

यादों में रहेंगे -

46 वर्षीय पुनीत राजकुमार, दक्षिण भारतीय मैटिनी मूर्ति, डॉ राजकुमार के पुत्र थे। उन्हें 'जेम्स', 'पावर' और 'राजकुमार' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह एक पार्श्व गायक भी थे, टीवी शो की एंकरिंग करते थे और फिल्मों का निर्माण करते थे। उन्होंने अश्विनी रेवंत से शादी की थी, उनकी दो बेटियां हैं। भले ही पुनीत का बेहद कम उम्र में निधन हो गया, लेकिन वह मानव जाति के प्रति अपनी विनम्रता और उदारता के लिए सभी की यादों में जीवित रहेंगे।

Updated : 1 Nov 2021 8:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top