Home > स्वदेश विशेष > मंगल को पृथ्वी के नजदीक आएगा मंगल, खाली आंखों से पूर्व दिशा में देगा दिखाई

मंगल को पृथ्वी के नजदीक आएगा मंगल, खाली आंखों से पूर्व दिशा में देगा दिखाई

मंगल को पृथ्वी के नजदीक आएगा मंगल, खाली आंखों से पूर्व दिशा में देगा दिखाई
X

भोपाल। खगौल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिये कल मंगलवार 13 अक्टूबर का बेहद ख़ास रहने वाला है। इस दिन मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आ रहे हैं। जिससे पृथ्वी का मंगल से सामना होगा। ये खगोलीय घटना कल शाम सूयास्त के समय घटित होगा। कल जब शाम के समय पश्चिम मेंं सूर्य अस्त हो रहा होगा उसी समय पूर्व में मंगल उदित होगा। इस समय पृथ्वी से नजदीक होने के कारण यह बड़ा एवं स्पष्ट दिखाई देगा।

राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने एक न्यूज एजेंसी से चर्चा बताया कि इस खगोलीय घटना को मार्स एट अपोजिशन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंगल ग्रह की पृथ्वी से दूरी भी दूरी घटकर लगभग 6 करोड़ 20 लाख किलोमीटर रह गई है। अब इससे कम दूरी के लिये 11 सितम्बर 2035 का इंतजार करना होगा, जब यह दूरी 5 करोड़ 69 लाख किलोमीटर रहेगी।

सारिका ने बताया कि मंगल और पृथ्वी हर 26 माह बाद एक-दूसरे के पास आ जाते हैं। दोनो ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने के कारण तथा पृथ्वी और मंगल की कक्षा कुछ डिग्री से झुकी होने के कारण इस दूरी का मान घटता-बढ़ता रहता है। पृथ्वी से नजदीकी के कारण मंगल पर अंतरिक्ष अभियान भेजने का सबसे अच्छा समय है, इसलिये नासा, यूएई और चीन के अंतरिक्षयान मंगल की यात्रा पर भेजे गये हैं। सौरमंडल के चौथे और पृथ्वी के पड़ौसी ग्रह से मंगलमिलन की घड़ी आ गई है। अगर बादल बाधा न बने तो बिना किसी टेलिस्कोप खाली आंखों से पूर्व दिशा में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top