Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > योगी सरकार ने कायम किया कानून का राज: बृजेश पाठक

योगी सरकार ने कायम किया कानून का राज: बृजेश पाठक

योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। 4 वर्षों में यूपी की कानून-व्यवस्था में भारी सुधार किये गये हैं।

योगी सरकार ने कायम किया कानून का राज: बृजेश पाठक
X

सुलतानपुर: 'योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। चार वर्षों के शासन में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार किये गये हैं। संगठित अपराध गिरोह यूपी में खत्म हो गया है।' यह बातें विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं। वे रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित सुलतानपुर अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार में छ सौ दस सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति की गई। ढाई लाख छोटे मुकदमें खत्म कराये गये। हजारों राजनीतिक केस वापस लिये गये। एनडीपीएस और मोटर व्हैकिल एक्ट के लिए अलग कोर्ट का गठन किया गया। तेरह नये कामर्शियल कोर्ट खोले गए। कानून मंत्री ने एलान किया कि सुलतानपुर में शीघ्र ही साठ एकड़ जमीन में नई कचेहरी का निर्माण करवाया जायेगा। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता चैम्बर के निर्माण हेतु तिरसठ लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा भी अधिवक्ताओं की जो भी जरुरतें होगीं सब पूरी होंगी।समारोह की अध्यक्षता करते हुऐ इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज चंद्रधारी सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को नियमों व कानून का पालन करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ता हितों पर व्यापक चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, बार कौंसिल आफ यूपी के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल व जिला जज संतोष कुमार राय ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ,महासचिव , समस्त कार्यकारिणी समेत एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया। fस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा , अमरेंद्र शुक्ल, मनोज सिंह समेत अधिवक्ता संघ के सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Updated : 3 April 2021 6:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top