आगरा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: नाचते लोगों पर चढ़ी तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल

नाचते लोगों पर चढ़ी तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल
X

उत्तर प्रदेश। आगरा में एक शादी में अचानक मातम छा गया है। शादी की खुशियां मनाते हुए नाचते- गाते लोगों की भीड़ के बीच में तेज रफ़्तार कार घुस गई है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में क्या ?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कुछ महिलाएं दुल्हन को लेकर बैंड-बाजे पर डांस कर रही थी। उनके पीछे महिलाओं, पुरुह और बच्चों की भीड़ डांस देख रहे थे। इसी दौरान काल बनकर आई एक तेज रफ़्तार कार भीड़ को कुचलते हुए अंदर घुस गई।डांस कर रही दुल्हन भी इस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह केस ड्रिंक एंड ड्राइव का लग रहा है।

यहाँ देखिये वायरल वीडियो

Tags

Next Story