लखनऊ: UP ATS को बड़ी सफलता, खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार

UP ATS को बड़ी सफलता, खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार
X

UP ATS को बड़ी सफलता, खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीए) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ ​​मंगा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (केसीएफ) का फरार आतंकवादी 25,000 रुपए का इनामी था। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उप्र की नोएडा यूनिट को आसूचना प्राप्त हो रही थी कि एक व्यक्ति मंगत सिंह उर्फ मंगा प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स का सक्रिय सदस्य था।

मंगत सिंह उर्फ ​​मंगा के विरुद्ध थाना साहिबाबाद, जनपद गाजियाबाद में टाढा एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगत सिंह को 11 मार्च 1993 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगा 16 अगस्त 1995 को जमानत के उपरान्त लगभग 30 वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त मंगत सिंह का सगा भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (के.सी.एफ.) का चीफ था।

संगत सिंह वर्ष 1990 में पंजाब पुलिस के द्वारा जनपद व्यास में मुठभेड़ में मारा गया था। अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगा अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध थाना साहिबाबाद, कमिश्ररेट गाजियाबाद में FIR 135/93, धारा 392, 411 IPC तथा FIR 138/1993 धारा 384, 506 IPC भी पंजीकृत है। उक्त मुकदमो में अभियुक्त लगातार फरार था तथा न्यायालय की प्रक्रिया से बचता रहा है।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उत्तर प्रदेश की नोएडा यूनिट ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाकर पता लगाया कि अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगा वर्तमान में ग्राम टिम्मोचाल थाना खिलचियां, जिला अमृतसर, पंजाब में रह रहा है। इसके बाद, एटीएस नोएडा यूनिट और थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 अप्रैल 2025 को पुरस्कार घोषित अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story