UP IAS - IPS Transfer: तबादलों का रविवार, 8 आईएएस समेत 5 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर

UP IAS IPS Transfer
UP IPS Transfer : उत्तरप्रदेश में 8 IAS और 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस सुजीत पांडे एडीजी जोन लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं डीजी बनने के बाद एसबी शिरडकर को भारती बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि, सजवान को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना है। उन्हें एनओसी भी मिल चुकी है। सजवान की जगह सीआईडी के एसपी आशीष तिवारी को सहारनपुर भेजा गया।
8 आईएएस अफसरों का तबादला :
योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त, निबंधक सहकारी समिति बने।
हीरा लाल सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बने।
भवानी सिंह खंगारौत विशेष सचिव राजस्व विभाग बने।
सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई बनीं।
ईशा प्रिया को MD पर्यटन विकास निगम का भी चार्ज।
आलोक कुमार 3 को निदेशक हिन्दी संस्थान का भी चार्ज।
राकेश सिंह द्वितीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे (YEIDA) बने।
इन IPS अधिकारियों का तबादला :
आईपीएस अधिकारी आरके स्वर्णकार 1996, जो वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, ईटीएसएस, सीतापुर के पद पर तैनात हैं, को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय , लखनऊ नियुक्त किया गया है।
एसबी शिरडकर (IPS-1993) – अब बनेंगे पुलिस महानिदेशक, प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, लखनऊ। पूर्व में ADG, लखनऊ जोन थे।
सुजीत पाण्डेय (IPS-1994) – अब होंगे अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन। पूर्व में ADG, PAC मुख्यालय थे।
आरके स्वर्णकार (IPS-1996) – अब होंगे ADG, PAC मुख्यालय, लखनऊ। पूर्व में ADG, APTC, सीतापुर थे।
आशीष तिवारी (IPS-2012) – अब होंगे एसएसपी, सहारनपुर। पूर्व में SP, CID, लखनऊ थे।
रोहित सिंह सजवान (IPS-2013) – अब बनाए गए SP, संबद्ध, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ। पूर्व में SSP, सहारनपुर थे।
15 PPS अधिकारियों के भी तबादले :
