सुल्तानपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर की हालत बिगड़ी, देखने पहुंचीं पत्नी सीमा यादव…

सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 98 वर्षीय ब्रह्मदीन यादव को गुरुवार शाम अचेत होने के बाद सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव अपने पिता की देखभाल के लिए सुल्तानपुर पहुंच गई हैं।
ब्रह्मदीन यादव मेडिकल कॉलेज के थर्ड फ्लोर पर रूम नंबर 332 में भर्ती हैं। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है।
सुरक्षा कारणों से मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी मरीज से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ब्रह्मा दीन यादव की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार देखा जा रहा है।
उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की ससुराल सुल्तानपुर जिले में है। उनके ससुर परिवार संग जिला मुख्यालय पर विवेकानंद नगर में रहते हैं।
