कांग्रेस के गढ़ अमेठी में हाथ में बेलन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान के खिलाफ कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भी महिलाओं का पारा आसमान पर है। जबकि अमेठी में कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा है। लेकिन हाथ में बेलन लेकर दासियों हजार महिलाएं सड़क पर उतर पड़ी थी। इस पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान, सहन नही करेगा हिंदुस्तान। इसलिए दासियों हजार महिलाएं हाथ में बेलन लेकर सड़क पर उतरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के अपमान के खिलाफ गुरुवार को हाथ में बेलन लेकर दासियों हजार महिलाएं अमेठी की सड़कों पर थी। महिलाओं की पायलट नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी थी। चंद्रमा देवी राजेश मसाला की पत्नी हैं।
इस पर चंद्रमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान करके पूरे देश की मां,बहन और बेटियों का अपमान किए है। जिससे मातृशक्ति हाथ में बेलन लेकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने महिलाओं को क्या नही दिए है। महिलाओं के लिए सैकड़ों योजनाएं चल रही है। आरजेडी और कांग्रेस के मंच से समस्त नारी समाज को गाली दिए हैं। जिससे देश की महिलाओं का पारा आसमान पर है। इसका खामियाजा कांग्रेस और आरजेडी दोनों को भुगतना पड़ेगा। महिलाएं सड़क पर नारेबाजी भी कर रही थी। नारी के सम्मान में, नारी है मैदान में, मातृशक्ति का अपमान,सहन नहीं करेगा हिंदुस्तान, दिवंगत मां का अपमान, कांग्रेस की यही पहचान, राहुल गांधी शर्म करो आदि नारे लगाए जा रहे थे। बारिश में भीगते हुए महिलाओं का समूह सड़कों पर था। महिलाओं की भारी संख्या देखकर पुलिस और प्रशासन दोनों चौकन्ना था। लेकिन महिलाओं का प्रदर्शन बहुत संयमित था।
