Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > डिप्टी CM केशव बोले, अखिलेश यादव को आते हैं मुंगेरीलाल के सपने

डिप्टी CM केशव बोले, अखिलेश यादव को आते हैं मुंगेरीलाल के सपने

अखिलेश यादव जो घटिया राजनीति कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि उनको बहुत करारा जवाब उत्तर प्रदेश का किसान भी देगा और नौजवान भी देगा।

डिप्टी CM केशव बोले, अखिलेश यादव को आते हैं मुंगेरीलाल के सपने
X

कानपुर। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव को मुंगेरीलाल के सपने आने लगे हैं। वह मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं पर उन्हें किसानों का दर्द नहीं मालूम है। कौशाम्बी में नवरात्रि के पहले दिन जिले को करोड़ों रुपए की सौगात देते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। डिप्टी सीएम ने चार ऑक्सीजन प्लांट समेत कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया।

संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि अब कौशांबी में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मौत नहीं होने पाएगी। सरकार ने जिले में आठ आक्सीजन प्लांट की सौगात दी है। सिराथू में ओवरब्रिज बनने से लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण देश एवं प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। सपा, बसपा एवं कांग्रेस के शासनकाल में गरीबो के खाते में सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचता था। लेकिन अब देश में भाजपा की सरकार है। किसी भी योजना की रकम में कटौती नहीं होती है। पूरी रकम सीधे लाभार्थी के खाते में पहुँचती है। देश एवं प्रदेश कोरोना से बाहर निकलेगा तो खजाना भी भरने लगेगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कहा कि उनको मुंगेरीलाल के सपने आने लगे हैं। वह मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं लेकिन उन्हें किसानों का दर्द नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक प्रदेश में उनकी सरकार रही थी तो किसानों के लिए अखिलेश यादव ने क्या किया, उन्होंने किसानों के साथ धोखा, छल एवं फरेब किया है। भारतीय जनता पार्टी किसानों को सम्मान देती है। क्योंकि वह देश के अन्नदाता है। अखिलेश यादव को हमेशा सपना दिखाई देता है कि वह मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव जो घटिया राजनीति कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि उनको बहुत करारा जवाब उत्तर प्रदेश का किसान भी देगा, नौजवान भी देगा, जवाब गरीब भी देगा, मजदूर भी देगा और 2022 में समाजवादी पार्टी फिर उसी स्थिति में रहेगी जैसे 2017 में थी।

Updated : 7 Oct 2021 3:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Web Desk

Web Desk, Noida, Uttar Pradesh


Next Story
Top