Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

शातिर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल…

शातिर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल…

अमृतसर से लायी गई युवती का मुस्लिम नाम से मिला आधार कार्ड


शातिर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार दो महिलाएं भी शामिल…

कुशीनगर। बलरामपुर, आगरा, सिद्धार्थनगर के बाद अब कुशीनगर में अवैध मतांतरण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि रविवार को अवैध मतांतरण की गतिविधियों में शामिल इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश करने का काम करती थीं।

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के अनुसार, यह गिरोह अमृतसर से एक लड़की को लेकर कुशीनगर आया था। लड़की का मुस्लिम महिला के नाम से पहले आधार कार्ड बनवाया गया। इसके बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर गिरोह के सदस्य उसको ब्लैकमेल करते लगे। लड़की को इस्लाम स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जाता था।

किसी तरह पीड़िता ने यह सूचना पुलिस को दी। इस पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने मौके से गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। बताया जाता है कि कुशीनगर की पीड़िता का परिवार अमृतसर में रहता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता के परिवार से संपर्क किया गया है। 

Related to this topic: