नौवीं की छात्रा से सामूहिक दुराचार, 2 गिरफ्तार: गाजियाबाद में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला आया सामने…

गाजियाबाद। कविनगर में चार दोस्तों ने नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की। मामले में सामने आया है कि छात्रा एक लड़के को जानती थी। उससे उसकी बात हुई थी। रविवार सुबह 10 बजे छात्रा के यहां आरोपी आए। उस पर परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। छात्रा के अपने दोस्त से बातचीत कर घर बुलाने लिया।
उसके साथ तीन और दोस्त आ गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में सामने आया है कि लड़की के परिजन घर पर नहीं थे। इसकी जानकारी मिलने पर लड़का-लड़की के घर आ गया।
साथ ही, उसने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। घटना कविनगर थाना क्षेत्र की है। चार दोस्तों ने नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।
पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। शाम को स्वजन के घर आने पर छात्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला पुलिस पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। एक्शन के तहत दो आरोपी अरेस्ट हुए हैं।
