Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > देश

महाकुंभ में दोबारा लगी आग, सेक्टर- 22 के कई पंडाल जले, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा

महाकुंभ में दोबारा लगी आग, सेक्टर- 22 के कई पंडाल जले, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा


महाकुंभ में दोबारा लगी आग सेक्टर- 22 के कई पंडाल जले फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा

Mahakumbh Fire : उत्तरप्रदेश। महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर- 22 के कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा है। बचाव कार्य जारी है। जहां आग लगी है वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें पंडाल पूरी तरह जले हुए दिखाई दे रहे हैं।

आग लगाने की सूचना के बाद महाकुंभ में मौजूद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सेक्टर- 22 में आग किस कारण लगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

19 जनवरी को सेक्टर 19 स्थित श्री करपात्र धाम और गीता प्रेस के शिविर में आग लग गई थी। जिसकी जांच मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार वर्मा को सौंप दी गई थी। वे आग के कारणों की छानबीन कर रहे हैं और साथ ही हुए नुकसान का आकलन भी कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी थी। 19 जनवरी को हुए हादसे में 300 से अधिक कॉटेज पूरी तरह जलकर राख हो गए थे।