Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > उत्तरप्रदेश : सपा नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लांड्रिंग के शिकंजे में बेटे और करीबी

उत्तरप्रदेश : सपा नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लांड्रिंग के शिकंजे में बेटे और करीबी

तलाशी अभियान और पूछताछ में अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई थी। जिससे ईडी के अफसर विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए थे।

उत्तरप्रदेश : सपा नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लांड्रिंग के शिकंजे में बेटे और करीबी
X

अमेठी। अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा अखबार की सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के परिजनों और करीबियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जिससे परिजनों और करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई है। पूर्व मंत्री के 13 ठिकानों पर गुरुवार को ईडी के रेड की खबर सुर्खियों में है। अमेठी के आवास विकास और गंगागंज में दो अलग-अलग रेड पड़ी थी। मंत्री के घर आवास विकास और करीबी महिला के गंगागंज आवास पर ईडी करीब बारह घंटे थी। दिनभर की तलाशी और जांच पड़ताल में कई अहम सबूत मिलने की खबर हैं। जिससे ईडी के अफसर मंत्री के छोटे पुत्र अनुराग को लखनऊ लेकर चले गए हैं। तलाशी अभियान और पूछताछ में अमेठी विधायक महराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई थी। जिससे ईडी के अफसर विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए थे।


सूत्रों की मानें तो ईडी की रेड मनी लांड्रिंग के मामले में थी। पूर्व में छापेमारी के दौरान ईडी को रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। जिससे ईडी मंत्री के 13 ठिकानों पर रेड की थी। इसमें एक करीबी महिला के नाम लखनऊ में करोड़ों रुपए की जमीन है। मंत्री के ऊपर आरोप है कि खनन मंत्री के दौरान परिजनों, करीबियों, सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। गायत्री प्रजापति का जन्म सामान्य परिवार में हुआ था। विधायक बनने के पहले बीपीएल कार्ड धारक थे। लेकिन राजनीति का शौक था। जिससे 2012 के विधानसभा चुनाव में अमेठी रजवाड़े के राजा डाक्टर संजय सिंह की पत्नी डा अमिता सिंह को हराकर पहली बार सपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा ताकतवर मंत्री बने थे। क्योंकि गायत्री प्रजापति मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। इसीलिए खनन विभाग के मंत्री बने थे। रेप के एक मामले में 2017 से जेल में बंद हैं। लेकिन आय से अधिक संपत्ति और खनन घोटाले की जांच चल रही है। जिससे मंत्री के परिजनों, रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों की मुश्किलें बढ़ गई है।

गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति अमेठी से सपा की विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में अमेठी के राजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह को हराकर पहली बार विधायक चुनी गई थी। लेकिन राज्यसभा चुनाव में सपा को वोट न देने से इनके समाजवादी समर्थक बेहद खफा हो गए हैं। सपा नेता अवधेश मिश्र और छेदी यादव ने कहा कि महराजी प्रजापति सपा के साथ छल किए हैं। जिससे अमेठी के समाजवादी वोटर महराजी प्रजापति को कभी माफ़ नहीं करेंगे। ईडी की रेड के दौरान आवास विकास और गंगागंज में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। बाकी गलियां सूनी पड़ी थी।

Updated : 15 March 2024 12:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top